{"_id":"648f4dfd0b46f8e9850c7b95","slug":"women-locked-the-liquor-sub-contract-staged-a-sit-in-jind-news-c-199-1-sroh1009-1468-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शराब के उप ठेके पर महिलाओं ने जड़ा ताला, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शराब के उप ठेके पर महिलाओं ने जड़ा ताला, दिया धरना
Mon, 19 Jun 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। पिछले दिनों शराब के ठेके पर सेल्समैन की हत्या से आहत ग्रामीणों ने रविवार को किनाना से बराड़-बुआना रोड पर स्थिति शराब के सब ठेका (खुर्दा) को ताला जड़ दिया गया। इसके बाद महिलाएं धरने पर बैठक गई और खुर्दे को हटाने की मांग की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया कि अगर शराब का उप ठेका यहां से शिफ्ट नहीं किया गया तो दोबारा से ताला जड़ दिया जाएगा और धरना शुरु किया जाएगा।
रविवार को किनाना गांव में सरपंच कविता देवी के नेतृत्व में काफी संख्या में महिला गांव में स्थिति सब ठेके पर पहुंची। यहां पर सब ठेका खुलने से नाराज ग्रामीणों ने काफी समय तक हंगामा मचाया। इसके बाद ग्रामीण महिलाओं ने सब ठेके पर ताला जड़ दिया। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि सब ठेका बंद किए जाने को लेकर ग्राम पंचायत ने पहले ही लिखित रूप प्रशासन को सूचित किया था। लेकिन उसके बावजूद गांव में मेन शराब ठेका के साथ साथ गांव बराड़-बुआना रोड पर सब ठेका खोल दिया गया हैं। जबकि गांव की महिलाओं को यहीं से आना जाना रहता हैं। शराब के नशे में असामाजिक तत्व गांव की महिलाओं से छींटाकसी करते हैं। इसी केे चलते ग्रामीणों ने गांव में स्थित सब ठेका को ताला जड़ दिया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। दोपहर बाद जाकर ग्रामीणों ने सब ठेका का ताला खोला।
वहीं सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया हैं अगर यहां से शराब का उप ठेका कही ओर शिफ्ट नहीं किया गया तो सब ठेका को दोबारा से ताला जड़ते हुए प्रशासन के खिलाफ धरने शुरू कर देंगे।