फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women increasing the country's prestige in every field: Geeta Bharti

हर क्षेत्र में देश का मान बढ़ा रही महिलाएं : गीता भारती

Tue, 07 Mar 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 07 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Women increasing the country's prestige in every field: Geeta Bharti
जींद। हिसार मंडल आयुक्त गीता भारती ने कहा कि कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां पर महिलाओं ने अपनी पहचान न बनाई हो। आज देश की राष्ट्रपति एक महिला है, जोकि गर्व की बात है। महिलाओं के उत्थान व आत्मनिर्भरता की दिशा में अनेकों कार्य हुए हैं, जिनसे बदलाव आया है। बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान की शुरुआत भी हरियाणा की धरती से हुई। इस अभियान में सबसे बड़ी भूमिका महिलाओं की रही है।
विज्ञापन

यह बात हिसार मंडल आयुक्त गीता भारती ने मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हमेटी में आयोजित कार्यक्रम में कहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी सीमा प्रसाद ने की। उन्होंने लिंगानुपात के संतुलन में बेहतर कार्य करने वाले, बच्चों को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली आंगनबाड़ी वर्कर्स को प्रशस्ति पत्र के साथ पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष और जागरुकता से महिलाओं के जीवन स्तर में बदलाव आया है। आज हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है और देश की शान बढ़ा रही हैं। बड़े से बड़े पद पर महिला विराजमान हुई हैं। सरकार की ओर से अनेकों कार्यक्रम महिलाओं के लिए चलाए गए हैं, जिनमें बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान भी एक हैं। उन्होंने कहा कि आज हर महिला यह प्रण लें कि वे बेटी को जन्म देने से न रोके । चाहें उन्हें किसी भी परिस्थिति का सामना क्यों न करना पड़े। उन्होंने कहा कि लड़कियों के प्रति लोगों की मानसिकता में बदलाव आया है। पहले जहां केवल लड़कों के जन्म पर ही कुआं पूजन होता था अब बेटियों के जन्म पर भी होता है। जिससे समाज में लड़कियों के प्रति एक सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर को संबोधित करते हुए कहा कि आप जिस क्षेत्र से जुड़ी हैं, उसमें लड़कियों के जन्म से लेकर शिक्षा तक में आपकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने 30 साल के सर्विस करिअर में 22 साल फील्ड में सेवाएं दी हैं। उनका सबसे अधिक फोकस आंगनवाड़ी केंद्र व स्कूल पर रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी कुमारी सीमा प्रसाद ने उपस्थित महिलाओं को अपने आपको फिट रखने , संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने एवं व्यायाम करने बारे बताया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से मनाए गए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने जमकर लुत्फ उठाया। इस कार्यक्रम में शामिल महिला अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम महिला ने शामिल होकर एक साथ नृत्य किया।
विज्ञापन

बाक्स
ये आंगनबाड़ी वर्कर हुई सम्मानित
आयुक्त गीता भारती ने सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने व जरूरतमंदों की सहायता करने समाज में अग्रणी भूमिका निभाने वाली योगिता भारद्वाज को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनके अलावा खिलाड़ी काजल, रुबी, निशा, रितू, माफी, सामाजिक कार्यकर्ता मीना, गीता, सुनीता, राजपति, मंजू शर्मा, तकनीकी सहायक सोनिया, एमपीएचडब्ल्यू राजरानी, आशा वर्कर सुखदेवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता देवी, शीला, शंकुतला, कमलेश, खेमकौर, अनीता, रानी देवी, अंजू रानी, शीला, सुशीला, लक्ष्मी, वीना, सुनीता, शीला देवी, लीलावती, शशि, चमेली व पुष्पा को सम्मानित किया गया। इसके अलावा गांवों की आंगनवाड़ी वर्कर को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed