फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women farmers will take training in natural farming in Hameti

Jind News: महिला किसान लेंगी हमेटी में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण

Tue, 09 Jan 2024 09:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Jan 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
Women farmers will take training in natural farming in Hameti
जींद। हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान हमेटी में मंगलवार को महिला किसानों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। इसमें विभिन्न जिलों से आई 40 महिला किसान प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण लेंगी। कार्यक्रम के संयोजक व ट्रेनर डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि सरकार के प्रोत्साहन से प्राकृतिक खेती में किसानों का रुझान बढ़ रहा है। रसायनिक खेती से होने वाले नुकसानों से किसान चिंतित होने लगे हैं, इसलिए उन्होंने प्राकृतिक खेती की पद्धति को अपनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

डॉ. सुभाष चंद्र ने बताया कि 30 किसानों के बैच के लिए प्रशिक्षण में 40 महिला किसानों का पहुंचना यह दर्शाता है कि अब किसान प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक होने लग गए हैं। इस अवसर पर प्रशिक्षण में आई कंडेला गांव की महिला किसान ओमी देवी ने कहा कि आजकल जहरीले रसायनिक कीटनाशक व खाद डालकर जो खेती की जा रही है, उससे कैंसर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। नौजवानों की भी हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से असामयिक मृत्यु हो रही है। इन जहरीले कीटनाशकों को सरकार को बंद करना चाहिए। निडाना गांव की अंग्रेजो देवी ने बताया कि जहरीले कीटनाशकों ने लाभकारी जीवाणु व मित्र कीटों को नष्ट कर दिया है, इससे हानिकारक कीटों का प्रकोप बढ़ रहा है। किसान को अनाप-शनाप स्प्रे करने पड़ते हैं, इससे उसका खेती में खर्चा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। निडाना गांव की ही संतोष देवी ने बताया की रसायनिक खाद के प्रयोग ने जमीन की उपजाऊ शक्ति खत्म कर दी है व जमीन पानी भी कम सोखने लगी है। कार्यक्रम की वक्ता डॉ. संजीव कुमारी ने महिला किसानों को प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed