फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Women encouraged farmers with folk songs at Baddowal toll

बद्दोवाल टोल पर महिलाओं ने लोक गीतों से बढ़ाया किसानों का हौसला

Thu, 11 Feb 2021 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Women encouraged farmers with folk songs at Baddowal toll
बद्दोवाल टोल पर बैठी किसान महिलाएं। संवाद - फोटो : Jind
जींद/नरवाना। कृषि कानूनों के विरोध में बद्दोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी है। वीरवार को बद्दोवाल टोल पर महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही और महिलाओं ने लोक गीतों के माध्यम से किसानों का हौसला बढ़ाया। वीरवार को पांच महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठीं।
विज्ञापन

किसान नेता सुनील बद्दोवाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों के समर्थन में 12 फरवरी से राजस्थान के सभी रोड टोल मुक्त करवाए जाएंगे। इसके अलावा 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद जवानों के बलिदान को याद करते हुए देशभर में कैंडल मार्च व मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 16 फरवरी को सर छोटूराम की जयंती मनाकर किसान एकजुटता दिखाएंगे और 18 फरवरी को दोपहर 12 से शाम चार बजे तक रेल रोको कार्यक्रम के तहत दिल्ली-भटिंडा रेल मार्ग को रोका जाएगा।
विज्ञापन

उधर, दिल्ली रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन कर रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री ने किसानों की बात सुनने की बजाय उन्हें आंदोलनजीवी की संज्ञा दे डाली। विधायक गोयल नरवाना के आर्य उप नगर में विनोद मंगला के निवास स्थान पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा आज सत्ता के नशे में चूर हो गई है। सरकार किसान की बात नहीं सुनकर कुछ पूंजीपतियों के हाथों की कुठपुतली बन गई है। इससे पहले विधायक ने पूर्व चेयरमैन कैलाश सिंगला के पिता के निधन पर शोक जताया। इस अवसर पर जिया लाल गोयल, राजकुमार गोयल, रोशन लाल मित्तल, रमेश गर्ग, सुभाष सिंगला, जितेंद्र जिंदल, राकेश शर्मा, रोहताश सिंगला, कुंडली व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र सिंगला, महेंद्र सिंगला, राजेश बंसल व नरेश बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एडवोकेट दलीप सिंह गिल ने कहा कि प्रधानमंत्री को खुद किसानों से बातचीत कर आंदोलन को समाप्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों का पूरे देश में विरोध हो रहा है। सरकार के मंत्रियों के साथ किसानों की 11 दौर की बातचीत से भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है। ऐसे में अब खुद प्रधानमंत्री को किसानों से बातचीत करनी चाहिए।
जब तक मांग पूरी नहीं होती, तब तक जारी रहेगा धरना : कंडेला
कंडेला खाप के प्रधान व खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कहा कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन को लंबा खींच रही है। संयुक्त किसान मोर्चा व खाप प्रतिनिधियो की मीटिंग आंदोलन की आगे की रणनीति के बारे में हुई। इस अवसर पर 52 पाल के प्रधान अरुण जेलदार, ढुल खाप प्रतिनिधि, सुभाष बड़सीकरी, सहारण खाप के प्रधान रामपाल, गुरनाम सिह सहारण, हजूरा सिह, भीरा दालमवाला, भ्याण खाप के प्रधान राजकुमार बालक, ख्यालीराम मौजूद रहे।

हरियाणा किसान यूनियन आंदोलन पर बनाएगी डॉक्यूमेंट्री, प्रदेश में निकेलगी किसान जागृति यात्रा
हरियाणा किसान यूनियन किसान आंदोलन के समर्थन में प्रदेश में जागृति यात्रा निकालेगी। साथ ही आंदोलन की डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जाएगी। वीरवार को जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधान रणधीर रेढू, संरक्षक स्वामी आर्यवेश, मार्गदर्शक स्वामी रामवेश, महासचिव दीक्षेंद्र आर्य, आईटी सैल संयोजक सोमदत्त एडवोकेट, सुनील कारल एडवोकेट, राजेंद्र चहल ने कहा कि किसान आंदोलन को ओर मजबूत करने के लिए लीगल सैल व आईटी सैल को ओर ज्यादा तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed