फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   women commited suicide after nine month of love marriage, crime, jind

प्रेम विवाह के नौ माह बाद पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 14 Aug 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
women commited suicide after nine month of love marriage, crime, jind
नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। - फोटो : Jind
जींद। पति की प्रताड़ना से तंग आकर 21 वर्षीय महिला ने प्रेम विवाह के नौ महीने बाद ही फंदा लगाकर जान दे दी। यह घटना विजय नगर की है। युवती ने बरारखेड़ा हाल निवासी विजय नगर के सन्नी के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके कुछ समय बाद दोनों के मध्य विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि वीरवार सुबह तृप्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की सूचना लड़की के परिजनों को दी। परिजनों के आने के बाद शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में तृप्ति के पिता दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी रशिकलाल ने बताया कि सन्नी दिल्ली मेट्रो में नौकरी करता था। वहीं पर उन दोनों की मुलाकात हुई और लगभग नौ महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही सन्नी उसकी बेटी को परेशान करने लगा था। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इस प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बेटी ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जांच अधिकारी एसआई भूप सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की शिकायत पर सन्नी के खिलाफ प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

तृप्ति के घर में किराए पर रहता था सन्नी
आरोपी सन्नी शादी से पहले तृप्ति के घर में ही किराए पर रहता था। इस दौरान बहला फुसलाकर तृप्ति के साथ प्रेम विवाह किया था। नवंबर 2019 में दोनों की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृप्ति जाना चाहती थी कनाडा
तृप्ति दूरवर्ती माध्यम से बीकॉम तृतीय वर्ष में पढ़ती थी। वह कनाडा में जाकर आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती थी। इसके लिए उसने अपने सभी दस्तावेज भी तैयार करवा रखे थे। तृप्ति को स्टडी बेस पर जाना था। मार्च में हुए लॉकडाउन के कारण वह कनाडा नहीं जा सकी।

मरने से एक दिन पहले हाथों पर लगी चोट के फोटो भेजे थे पिता के पास
तृप्ति ने मरने से एक दिन पहले ही अपने पिता को पति द्वारा मारपीट कर मारी गई चोट के निशान के फोटो भेजे थे। इस पर रशिकलाल ने लड़के के पिता को मारपिटाई की जानकारी दी थी। उसके पिता ने आश्वासन दिया था कि वह उसको समझाएगा और दोबारा से तृप्ति के साथ मारपीट नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed