फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   womeans protest at no water supply

पानी नहीं आने से परेशान महिलाओं ने की नारेबाजी

Fri, 06 Nov 2015 12:42 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
womeans protest at no water supply
 
विज्ञापन

गांव बुडायन में पांच दिनों से पीने के पानी की सप्लाई नहीं आने से परेशान महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं पीने के पानी की सप्लाई शनिवार को नहीं आने पर सोमवार को मटका फोड़ प्रदर्शन गांव के जलघर में करने का फैसला लिया।

गांव में जलघर होने के बाद भी गांव में पीने के पानी की किल्लत है। यहां कार्यरत कर्मी कभी मोटर खराब होने तो कभी बिजली नहीं रहने की बात कह रहे हैं। बिजली होती है तो कम वोल्टेज होने की बात कहते हैं। गर्मी के मौसम ये पीने के पानी की समस्या चली आ रही है। सर्दी का मौसम शुरू हो चुका लेकिन समस्या अब भी है।
विज्ञापन


पांच दिन से नलों में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। महिला कमलेश, संतरो, सुदेश, ज्योति, राजबाला, माया, छोटी, प्रीति, निर्मल ने कहा कि पानी की सप्लाई करने वाले कर्मचारी झूठे बहाने बनाते रहते हैं। टैंकों में पानी रहता है लेकिन वो जानबूझ कर सप्लाई नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी बिजली की वोल्टेज कम होने की बात कहते हैं तो कभी मोटर खराब होने का बहाना बनाते हैं। महिलाओं को घर के काम-काज करने के साथ-साथ जलघर जाकर पीने का पानी लेकर आना पड़ता है। खेतों से भी पीने का पानी लाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नलों में सप्लाई कई-कई दिनों में आती है।


गांव में जलघर होने के बावजूद पीने के पानी को ग्रामीण तरस रहे हैं। अपनी मर्जी से पानी की सप्लाई कर्मी छोड़ रहे हैं।

सोमवार को गांव की महिलाएं यहां प्रदर्शन कर अपना गुस्सा प्रकट करेंगी। नियमित रूप से पानी की सप्लाई घरों में सुबह, शाम होनी चाहिए। इसको लेकर शुक्रवार को विधायक प्रेमलता से भी गांव के लोग मिलेंगे। जब गांव में जलघर बनाया गया है तो पीने के पानी की सप्लाई नियमित होनी चाहिए। सप्लाई गांव में कभी तीन दिन तो कभी सप्ताह में आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed