{"_id":"650bd7365497625b87084c60","slug":"womans-body-found-in-rotten-condition-in-canal-jind-news-c-199-1-jnd1001-5903-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गली-सड़ी हालत में नहर में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गली-सड़ी हालत में नहर में मिला महिला का शव
Thu, 21 Sep 2023 11:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
20जेएनडी43: जानकारी देते हुए शहर थाना सफीदो प्रभारी सुरेश कुमार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। नगर के बीचोबीच बह रही हांसी ब्रांच नहर में एक महिला का गला-सड़ा शव उतराता हुआ आया है। महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है। मामले की सूचना सफीदों शहर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर शहर थाना सफीदों प्रभारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया है।
बुधवार देर शाम किसी ने नगर की हांसी ब्रांच नहर में एक शव उतराता हुआ दिखाई पड़ा। उसने इसकी सूचना तत्काल सफीदों पुलिस को दी। देखते ही देखते नहर पटरी पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उधर, शहर थाना प्रभारी सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। शव को बाहर निकालने के बाद पता चला कि यह शव एक 30-35 वर्ष की महिला का था और गली-सड़ी अवस्था में था।
आशंका है कि यह शव पिछले कई दिनों से नहर के पानी में उतरा रहा है। महिला ने काले रंग का लोअर व लाल रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी। शव के पास कोई कागजात या सबूत आदि नहीं मिला कि जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव को पहचान के लिए नगर के नागरिक अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन
शहर थाना सफीदों प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर वे यहां पहुंचे थे और शव को नहर से बाहर निकलवाया गया है। महिला के शव की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए महिला के शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।