{"_id":"669d4e7ddb5d7b92ab02c951","slug":"woman-out-for-a-walk-injured-after-being-hit-by-a-bike-jind-news-c-199-1-jnd1001-120304-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बाइक की टक्कर से टहलने गई महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बाइक की टक्कर से टहलने गई महिला घायल
Sun, 21 Jul 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
सफीदों। रामपुरा रोड पर बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। उसे नागरिक अस्पताल लाया गया, मगर हालत को गंभीर देखते हुए जींद रेफर कर दिया गया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सफीदों के वार्ड नंबर एक की रहने वाली मंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई को वह अपनी सुसराल भालसी गांव से मायके सफीदों आई हुई थी। रात 8 बजे वह अपनी मां के साथ सड़क पर घूमने के बाद घर लौट रही थी तो रामपुरा रोड पर स्कूल के पास बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गिर गई। उसे काफी चोट आई। हादसे के बाद चालक बाइक को छोड़कर फरार हो गया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने मंजू की शिकायत पर फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद