फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman killed in attack, son seriously injured

हमले में महिला की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

Sat, 23 Jan 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Woman killed in attack, son seriously injured
सफीदों। गांव बागडू कलां में शनिवार रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि परिवार पर पारिवारिक कलह के चलते पुत्रवधू के मायका पक्ष के लोगों ने हमला किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा। वहीं घायल युवक को रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बागडू कलां गांव निवासी मुस्कान की अपने सुसराल वालों के साथ कहासुनी रहती है। इस पर शनिवार को मुस्कान ने अपने मायके वालों को फोन कर बुला दिया। आरोप है कि पुत्रवधू के मायके पक्ष के लोगों ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। इस दौरान मुस्कान की सास 62 वर्षीय कलावती और 35 वर्षीय पति अनंतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने कलावती को मृत घोषित कर दिया, जबकि अनंतराम को रेफर कर दिया। अनंतराम के भाई सोनू बताया कि हमला करने वालों में एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में था। सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि अभी घायल के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं, बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed