फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman dies due to pole falling, case against JE, SDO, Lineman of Electricity Corporation

बिजली का खंभा गिरने से महिला की मौत, निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to pole falling, case against JE, SDO, Lineman of Electricity Corporation
सफीदों। गांव खातला में शनिवार सुबह बिजली का खंभा गिरने सेे दिव्यांग माया देवी (40) की मौत हो गई। महिला मजदूरी पर खेत से मूंग तोड़ने गई थी। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव पानीपत-सफीदों असंध मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। आननफानन पहुंचे नायब तहसीलदार रामपाल, डीएसपी धर्मबीर खर्ब, सदर थाना प्रभारी संजय कुमार, शहर थाना प्रभारी रामकुमार ने परिजनों को शांत कराना चाहा, लेकिन वे बिजली निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अड़े रहे। आखिरकार जेई, एसडीओ और लाइनमैन पर के स दर्ज होने के बाद ही यातायात बहाल हो सका। वहीं गांव के सरपंच सुलतान, सुनील गहलावत ने बताया कि झुके हुए बिजली के खंभों को बदलवाने के लिए अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई लेेकिन अधिकारियों ने उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले भी महिला के मकान के पास बिजली का खंभा गिरा था, लेकिन निगम के कर्मचारियों ने कोई सुध नहीं ली। महिला मजदूरी करके अपनी दो लड़कियों व एक लड़के का पालन-पोषण कर रही थी। मृतक महिला का पति सतबीर भी एक हाथ से दिव्यांग है। ग्रामीणों ने परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

--
मृतक महिला माया देवी के पति सतबीर सैनी की शिकायत पर लाइनमैन सुरजीत, जेई रमेश व एसडीओ संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक परिवार को न्याय दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मबीर खर्ब, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed