फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman commits suicide due to dowry harassment in Jind

Haryana Crime: 20 दिन पहले लव मैरिज... नई-नवेली दुल्हन ने उठाया खौफनाक कदम, पति नफीस से परेशान थी अलीना

Mon, 06 Oct 2025 02:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 02:14 PM IST
सार

हरियाणा के जींद में एक महिला दहेज की बलि चढ़ गई। 20 दिन पहले ही महिला ने लव मैरिज की थी। पीड़ित परिजनों ने पुलिस में आरोपी सास और बेटे के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन
Woman commits suicide due to dowry harassment in Jind
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

विश्वकर्मा कॉलोनी में संदिग्ध हालात में महिला फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। महिला ने 20 दिन पहले ही लव मैरिज की थी।
विज्ञापन


विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी नफीस की पत्नी अलीना उम्र 23 साल ने शनिवार देर शाम को मकान में चुन्नी से फंदा लगा लिया। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मायका पक्ष को मौके पर बुलाया। शव को फंदे से उतार नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


मृतका के पिता जिला हिसार के गांव मैजद निवासी गुलाब ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने 20 दिन पहले नफीस से लव मैरिज की थी। इसके बाद नफीस व उसकी मां रूबी दहेज को लेकर अलीना पर दबाव बनाने लगे और मारपीट के साथ परेशान करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर उनकी बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति नफीस व सास रूबी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि शिकायत के आधार पर फिलहाल पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed