फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman beaten up and thrown out of house for not bringing dowry

Jind News: दहेज नहीं लाने पर महिला से मारपीट कर घर से निकाला

Wed, 04 Jan 2023 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten up and thrown out of house for not bringing dowry
जींद। दहेज नहीं लाने पर एक महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल देने के मामले में महिला थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जुलाना के गांव लिजवाना कलां निवासी पिंकी (30) ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी ढाई वर्ष पहले सफीदों हलका के गांव सिंघाना निवासी अजय के साथ हुई थी। ससुरालजनों ने शादी के कुछ दिन बाद तक उसे खुश रखा फिर उसे एक बेटा पैदा हो गया। इसके बाद ससुरालजन दहेज की मांग करने लगे। जब उसने दहेज लाने से मना किया तो उसके पति अजय, सास कमलेश, देवर सतीश, रवि, ससुर बलवान ने मारपीट की। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। पंचायत होने पर उसकी ससुराल के लोग वापस ले गए लेकिन दोबारा फिर दहेज के लिए प्रताड़ित किया और उसे बेटे समेत घर से निकाल दिया। अब वह छह महीने से अपने पिता के घर रह रही है। जांच अधिकारी एचसी पोली ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पति अजय, सास कमलेश, देवर सतीश, रवि, ससुर बलवान के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने तथा घर से निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed