{"_id":"608062cb8ebc3e8d3b47f9fd","slug":"woman-arrested-from-goa-for-cheating-by-creating-fake-account-in-the-name-of-foreign-woman-on-facebook-jind-news-rtk6054457136","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम से फर्जी खाता बनाकर ठगी करने के मामले में महिला गोवा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम से फर्जी खाता बनाकर ठगी करने के मामले में महिला गोवा से गिरफ्तार
विज्ञापन
फेसबुक पर विदेशी महिला के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लोगों से ठगी करने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी महिला को गोवा से गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले पुलिस इस मामले में उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के थालूगढ़ी निवासी श्याम चौधरी, आगरा जिले की एक महिला को गिरफ्तार कर चुकी थी। तीसरी आरोपी महिला लालनेती उर्फ नेती को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। नेती के बैंक खाते में 1.55 लाख रुपये डाले गए थे। नेती से अभी तक की पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह गोवा के एक कैसीनो में काम करती थी। 2020 में लॉकडाउन लागू होने के कारण उसका काम बंद हो गया तो वह ठग गिरोह के साथ मिलकर काम करने लगी।
अर्बन इस्टेट निवासी अजय ने दो मार्च को सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 जनवरी को उसकी फेसबुक आईडी पर मारिया विल्सन के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उसने स्वीकार किया तो मारिया ने उससे चेट शुरू कर दी। इस दौरान मारिया विल्सन ने व्हाट्सएप नंबर मांगकर उस पर चेट करने लगी और अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद उसको पहले तो विदेशी डॉलर व आभूषण भेजने का लालच दिया फिर कस्टम ड्यूटी के नाम पर डराकर 3510809 रुपये ठग लिए थे।