फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman arrested for robbing shopkeepers of their jewellery after making them unconscious

Jind News: बेहोश कर दुकानदारों के गहने लूटने वाली महिला गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 16 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for robbing shopkeepers of their jewellery after making them unconscious
15जेएनडी18-पुलिस गिरफ्त में महिलाओं को लूटने वाली आरोपी महिला। संवाद
जींद। शहर में ब्यूटी पार्लर और दुकान में अकेली महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर गहने लूटने की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी उषा भिवानी रोड स्थित विकास नगर की रहने वाली है। पूछताछ में दो वारदात को कबूला है। पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएसपी ऋषभ सोढ़ी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि महम निवासी रोहित ने एफआईआर में बताया था कि वह एक साल से मामा के घर कृष्णा कॉलोनी में रहते हैं। मामी सोनिया ने कॉलोनी में ही ब्यूटी पार्लर खोला है। 11 अप्रैल को मामी पार्लर पर गईं थीं। दोपहर को उसे पता चला कि कोई अज्ञात महिला मामी को बातों में उलझा नशीला पदार्थ खिलाकर मंगलसूत्र, कानों की बालियां और एक अंगूठी लेकर चंपत हो गई है। वहीं एक दूसरे मामले में सैनी मोहल्ला निवासी पंकज ने एफआईआर में बताया था कि पत्नी की जय अंबे के नाम से तांगा चौक जींद में दुकान है। पिछले दिनों अज्ञात महिला ने पत्नी को बातों में उलझाकर खाद्य पदार्थ में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद वह पत्नी की तीन सोने की अंगूठी लेकर भाग गई थी।
विज्ञापन

इन घटनाओं के बाद एसपी कुलदीप सिंह ने जांच डिटेक्टिव स्टाफ को सौंपी गई। डिटेक्टिव स्टाफ ने भिवानी रोड स्थित विकास नगर निवासी उषा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed