फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   woman along with her lover and son killed her husband In Jind, police registered case three days later

Jind: महिला ने प्रेमी और बेटे के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन दिन बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

Sun, 14 Jul 2024 10:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 14 Jul 2024 10:55 AM IST
सार

अनिल ने आरोप लगाए हैं कि उसकी चाची के गांव के ही बिजेंद्र के साथ अवैध संबंध थे। बिजेंद्र का उसके चाचा के घर अकसर आना जाना रहता था जोकि उसके चाचा अशोक को पसंद नही था।

विज्ञापन
woman along with her lover and son killed her husband In Jind, police registered case three days later
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के रामकली गांव में पत्नी ने प्रेमी और बेटे संंग मिलकर पति की हत्या करने पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 11 जुलाई को रामकली गांव के तालाब के पास अधेड़ व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर महिला सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


रामकली गांव निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जुलाई को उसके 52 वर्षीय चाचा अशोक का शव गांव में ही मिला था। अनिल ने आरोप लगाए हैं कि उसकी चाची के गांव के ही बिजेंद्र के साथ अवैध संबंध थे। बिजेंद्र का उसके चाचा के घर अकसर आना जाना रहता था जोकि उसके चाचा अशोक को पसंद नही था।
विज्ञापन


अशोक के नाम करीब 1 कनाल जमीन नाम है। उसकी चाची, मृतक का बेटा अर्जुन और बिजेंद्र मिलकर बेचना चाहते थे। उसका चाचा जमीन को बेचना नहीं चाहता था। अनिल ने आरोप लगाया कि उसकी चाची बिजेंद्र और मृतक का छोटे बेटे अर्जुन ने मिलकर साजिश रचकर जमीन को बेचने को लेकर अशोक कुमार की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत मिली है कि रामकली गांव में एक व्यक्ति की हत्या की गई है। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी, बेटे और एक गांव के ही व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -विनोद कुमार, थाना प्रभारी जुलाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed