फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman accused of intimidation and molestation for four years

महिला का आरोप डरा-धमकाकर व्यक्ति चार साल से कर रहा दुष्कर्म

Fri, 28 May 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Woman accused of intimidation and molestation for four years
महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने तथा धोखे से राशि हड़पने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर स्थित एक कॉलोनी की 35 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बिहार के जिला बेतिया के गांव कठिया-मठिया निवासी मंजेश कुमार से जान-पहचान थी। करीब एक साल पहले एक दिन उसने खुंगा कोठी बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी से भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह डर गई और दुष्कर्म के बारे में किसी को नहीं बताया। फिर वह बार-बार उसे गांव खुंगा कोठी में बुलाता और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस तरह उसने 4 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया कि उसने धोखे से उसकी राशि भी हड़प ली है। जांच अधिकारी एएसआई नीलम ने बताया कि मंजेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी करने व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed