फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman accused of blackmailing landlord by holding him hostage arrested

Jind News: मकान मालिक को बंधक बनाकर ब्लैकमेल करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 19 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of blackmailing landlord by holding him hostage arrested
जींद। चार वर्ष पहले घर की सफाई करने का बहाना बनाकर आई महिला ने मकान मालिक को बंधक बनाकर 3 लाख 65 हजार रुपये लड़प लिए थे। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने कैथल जिले के गुलियाना गांव की रहने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने कहा कि 12 अक्टूबर 2020 को उसके मोबाइल पर एक नंबर से महिला का फोन आया। उसने खाना बनाना, साफ-सफाई के लिए काम मांगा। उस दिन वह वापस चली गई, लेकिन दोबारा से उससे फोन पर बात की और कहा कि वह जींद में सफीदों गेट पर पेट्रोल पंप के पास खड़ी है और उसे घर का पता नहीं है। इसके बाद वह उस महिला को घर पर ले आया और साफ-सफाई करने के लिए कहा। महिला ने कहा कि रात को आठ बजे हैं। उसके पास घर जाने के लिए साधन नहीं है, इसलिए वह यहीं पर रुकेगी। 13 अक्टूबर 2020 को सुबह चार बजे वह उसे छोड़ने के लिए जा रहा था तो सोमनाथ मंदिर के पास पहुंचा तो दो मोटरसाइकिलों पर तीन आदमी और महिला उसे रास्ते में मिले और रोक लिया। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए कहा कि तुम्हारे खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाएंगे। इसकी एवज में 20 लाख रुपये मांगे। इसके बाद सभी आरोपी उसको वापस मकान पर ले आए और उसके कपड़े फाड़कर वीडियो बना लिया। बाद में उसको मकान में बंधक बना लिया। सुबह होने पर उसने डर कर दो लाख रुपये के लिए कहा। उसने अपने एक दोस्त के पास किसी जानकार को इमरजेंसी बताकर दो लाख रुपये लिए और आरोपियों को दे दिए। अगली सुबह उसने बैंक से एक लाख 65 हजार रुपये नकद निकाल कर उनको दे दिए। एएसआई सतीश कुमार ने कहा कि मामले में एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को काबू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed