फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Woman absconded with Rs 1 lakh and 8 tolas gold

Jind News: महिला एक लाख रुपये और आठ तोले सोना लेकर फरार

Sun, 24 Aug 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman absconded with Rs 1 lakh and 8 tolas gold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। क्षेत्र के गांव ढिगाना से एक महिला घर से एक लाख रुपये की नकदी और 8 तोले सोना लेकर कहीं चली गई। महिला दवाई लेने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार उसने व्हाट्सएप पर दिल्ली एयरपोर्ट का लास्ट स्टेटस डाला हुआ है। उसके बाद से फोन बंद आ रहा है।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 अगस्त को उसकी पत्नी सुबह सात बजे घर से जींद दवा लेने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उन्होंने फोन पर बात की तो उसने कहा कि ग्लूकोज लगवाई थी। इसलिए टाइम लग गया और वह घर आ ही रही है। इसके बाद उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने लगा।
विज्ञापन

उन्होंने अपने स्तर पर पता किया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। जब उन्होंने घर में अलमारी जांची तो यहां से एक लाख रुपये नकदी और आठ तोले सोना भी गायब मिला। उन्हें शक है कि जाते समय कैश और सोना उसकी पत्नी ही लेकर गई है। इसके बाद गतौली पुलिस चौकी को मामले की शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed