{"_id":"671fe24726e885e87a0178a4","slug":"withdraw-55-thousand-rupees-by-changing-debit-card-jind-news-c-199-1-jnd1001-124996-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 55 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: डेबिट कार्ड बदलकर निकाले 55 हजार रुपये
Tue, 29 Oct 2024 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। लजवाना खुर्द गांव निवासी व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर 55 हजार रुपये निकालने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
लजवाना खुर्द गांव निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनका खाता पीएनबी की जुलाना खाता में है। 25 अक्तूबर को वह एसबीआई बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। वहांपर पहले से एक युवक खड़ा था।जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो नहीं निकले। फिर वह एचडीएफसी के एटीएम पर चला गया। वहां पर भी पैसे नहीं निकले। कृष्ण ने बताया कि वह लड़का भी वहां पहुंच गया। उसने उसे बातों में उलझा कर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। जब वह घर पहुंचा तो उसके फोन पर 5000, 10000, 5000, 5000 रुपये निकलने के संदेश आए। जब उसने डेबिट कार्ड की जांच की तो वह बदला हुआ था। जब उसने पीएनबी के कस्टमर केयर से बात की तो उन्होंने बताया कि चार ट्रांजेक्शन के अलावा उनके खाते से 25000 की एक बार व 5000 की एक बार स्वाइप मशीन से ट्रांजेक्शन की गई है। कृष्ण ने बताया कि आरोपी ने उसके खाते से कुल 55 हजार रुपये निकाल लिए हैं। जुलाना थाना पुलिस ने कृष्ण कुमार की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।