{"_id":"6942f1db588f109c090a53f4","slug":"with-the-onset-of-colder-weather-the-demand-for-shawls-has-increased-in-the-market-bringing-joy-to-traders-jind-news-c-199-1-sroh1009-145571-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सर्दी बढ़ने से बाजार में बढ़ी शॉल की मांग, व्यापारियों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सर्दी बढ़ने से बाजार में बढ़ी शॉल की मांग, व्यापारियों में खुशी
विज्ञापन
17जेएनडी10: बाजार में शॉल की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जुलाना। पिछले चार दिन से कोहरे और धुंध के कारण ठंड बढ़ गई है। ठंड बढ़ने से बाजार में रौनक लौटी है और लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी रहे हैं। बुधवार को बाजारों मेंं महिलाएं, बुजुर्ग और छात्र-छात्राएं शॉल व गर्म स्वेटर की खरीदारी करते नजर आए।
व्यापारी राजू, श्यामलाल, सतीश का कहना है कि सर्दी बढ़ने से शॉल की बिक्री में इजाफा हुआ है। बाजार में ऊनी, कश्मीरी, फ्लीस और हैंडलूम शॉल की मांग सबसे अधिक है। महिलाओं के लिए डिजाइनर और हल्की कढ़ाई वाली शॉल आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं, जबकि बुजुर्ग सादे और मोटे कपड़े की शॉल को अधिक पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज जाने वाले युवा भी स्टाइलिश शॉल खरीद रहे हैं।
दुकानदार सुषमा ने बताया कि इस बार शॉल के दामों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे ग्राहक खुलकर खरीदारी कर रहे हैं। सामान्य ऊनी शॉल 500 से 800 रुपये तक मिल रही है, जबकि अच्छी क्वालिटी की कश्मीरी शॉल 1500 रुपये से 4000 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
वहीं, बच्चों के लिए हल्की और रंग-बिरंगी शॉल भी बाजार में खूब बिक रही हैं। ग्राहक पूनम, सीमा, संगीता ने कहा कि सुबह और शाम के समय ठंड काफी बढ़ गई है। ऐसे में शॉल सबसे सुविधाजनक और सस्ता विकल्प है। महिलाएं घरेलू कामकाज के दौरान और बाहर निकलते समय शॉल का उपयोग कर रही हैं।
बाजार में बढ़ती मांग को देखते हुए दुकानदारों ने शॉल की नई वैरायटी मंगवा ली है। कई दुकानों पर विशेष छूट और ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इससे ग्राहकों की संख्या में और बढ़ोतरी हुई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने के साथ-साथ शॉल की बिक्री में और तेजी आएगी।