फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   With the help of each other, both the girls ran by climbing a ten feet high wall.

एक-दूसरी की मदद से दस फुट ऊंची दीवार फांदकर भागीं दोनों किशोरियां

Tue, 14 Sep 2021 10:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
With the help of each other, both the girls ran by climbing a ten feet high wall.
हर्बल पार्क की तरफ की वह दीवार, जिसको फांदकर दोनों किशोरियां फरार हुई थीं। संवाद - फोटो : Jind
कलाम बाल आश्रम की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे दो लड़कियां आसानी से फरार हो गई। आश्रम की दीवार दस फुट ऊंची है और उसके ऊपर कांटेदार तार भी लगाए गए हैं। यहां हर वक्त निगरानी रखी जाती है। इसके बावजूद सभी इंतजाम को धता बताते हुए दोनों किशोरियां एक दूसरे की सहायता से दीवार फांदकर निकल गई। इससे आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

महिला व बाल कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इनमें एक लड़की असम तो दूसरी बिहार की है। एक लड़की 6 और दूसरी 11 सितंबर को आश्रम में आई थी। बाल कल्याण समिति दोनों किशोरियों द्वारा बताए गए पते के आधार पर उनके परिजनोें की तलाश कर रही है, मगर अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। परिजनोें से संपर्क होने से पहले ही दोनों किशोरियां गायब हो गईं। एक किशोरी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी आश्रम से फरार होकर रेलवे स्टेशन की तरफ जाना चाहती थी, लेकिन उनको स्टेशन का पता नहीं होने के कारण रात को सड़क पर भटकती रहीं। इसके बाद देर रात सिविल लाइन थाना पुलिस व बाल कल्याण समिति के सदस्यों को एक लड़की के बारे में पता चल गया। उसको दोबारा कलाम बाल आश्रम भेज दिया गया है। इसके अलावा दूसरी लड़की कहां गई इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

कलाम बाल आश्रम में रहने से किया था मना
दोनों लड़कियों को जब बाल कलाम आश्रम में लाया गया तो दोनों ने यहां रहने से मना कर दिया था। आश्रम की तरफ से दोनों के परिजनों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा था। इससे पहले ही दोनों लड़कियों ने एक दूसरे की मदद से दीवार फांदकर फरार हो गईं। दोनों किशोरियों की दीवार तक जाने तथा दीवार पर चढ़ने की घटना आश्रम में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक रेलवे स्टेशन तो दूसरी जुलानी के एक घर से मिली थी
आश्रम से फरार हुई एक किशोरी जुलानी में किसी के घर पर रह रही थी। इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर दी थी, जिसको बाल कल्याण समिति के सदस्य आश्रम में लेकर आए थे। जबकि दूसरी लड़की शहर के रेलवे स्टेशन पर मिली थी।

कलाम बाल आश्रम से सोमवार शाम दो किशोरियां दीवार फांदकर फरार हो गई थी, इनमें से एक की तलाश कर ली गई है, जबकि दूसरी की तलाश जारी है। आश्रम में सीसीटीवी से लेकर गार्ड तथा दीवारों पर कांटेदार तार लगाकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। भविष्य में सुरक्षा को और अधिक चाक चौबंद किया जाएगा।
अनिल सिंगला, जिला बाल कल्याण अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed