फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   With Rs 35 lakh, lights will be lit at 35 major places in the city.

Jind News: 35 लाख से शहर की प्रमुख 35 जगह जगहों पर जगमग होगी लाइट

Wed, 20 Nov 2024 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
With Rs 35 lakh, lights will be lit at 35 major places in the city.
20जेएनडी15: नपा की पुरानी बिल्डिंग पर हाई मर्करी स्ट्रीट लाइट जलने से जगमग हुआ चौराहा। संवाद
उचाना। नगर पालिका द्वारा शहर की प्रमुख अलग-अलग 35 जगहों पर लगी हुई हाई मर्करी स्ट्रीट लाइटों की ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। पांच से अधिक सालों से ये लाइट खराब होने के चलते शहर की प्रमुख जगहों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता था। कई सालों से मांग शहर के लोग, राहगीर करते आ रहे थे। लोगों की अब ये मांग पूरी हुई है। लगभग 35 लाख रुपये की राशि खर्च करके सभी प्रमुख जगहों पर लगी मर्करी स्ट्रीट लाइट को नगर पालिका ठीक करवाएगा। लाइट के रात को न जलने का मामला विधायक देवेंद्र अत्री के संज्ञान में भी शहर के लोग लेकर आए थे। नगर पालिका की पुरानी बिल्डिंग चौक, रेलवे स्टेशन के प्रभुदयाल चौधरी धर्मशाला चौक सहित कई जगहों पर लाइटों के ठीक होने के बाद शाम होते ही चौक दूधिया रोशनी में नहाने लगे है। देर रात को आवागमन करने वाले यात्रियों को आवागमन में आने-जाने में होने वाली परेशानी दूर हो गई है।
विज्ञापन

बॉक्स
अंधेरे के चलते रात को आने-जाने में लगता है डर

सुभाष, अजीत, रामनिवास ने कहा कि कई सालों से जो अलग-अलग जगहों पर मर्करी स्ट्रीट लाइटें नगर पालिका द्वारा लाखों रुपए खर्च करके लगाई थी वो खराब होने के चलते शाम होते ही अंधेरा शहर के बाजारों, प्रमुख जगहों पर हो जाता है। लंबे समय से मर्करी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने की मांग करते आ रहे है। सबसे अधिक परेशानी रात को आने-जाने वाले राहगीरों को होती है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को रात को अंधेरे के चलते किसी घटना के होने का डर रहता है। मर्करी स्ट्रीट लाइटों के ठीक होने के बाद आने-जाने वालों को आने वाली परेशानी दूर हुई है।
विज्ञापन


वर्जन

नगर पालिका एरिया में प्रमुख अलग-अलग जगहों पर 35 मर्करी स्ट्रीट लाइट लगी हुई हैं। करीब 35 लाख रुपये खर्च करके इनको ठीक किया जा रहा है।

विक्रमजीत सिंह, नपा सचिव, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed