फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   With a thumping victory in civic polls, BJP will form its government in cities: Dhankhar

नगर परिषद चुनावों में जीत से भाजपा की शहरों में भी बनेगी अपनी सरकार : धनखड़

Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
With a thumping victory in civic polls, BJP will form its government in cities: Dhankhar
जींद। भाजपा निकाय चुनावों में भी प्रचंड जीत के साथ शहरों में अपनी स्थानीय सरकार बनाएगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अभी से कमर कस लेनी होगी। ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को पार्टी कार्यालय में त्रिदेव, शक्ति केंद्र प्रमुखों व पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक व बीएलए-दो को मिलाकर त्रिदेव समितियों का गठन किया है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। त्रिदेव समितियों के अलावा बूथ स्तर पर कमेटियां भी भाजपा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कहा कि नगर निगम की भांति नगर परिषद व नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव भी इस बार सीधे ही करवाया जाएगा। भाजपा जिस भी कार्यकर्ता को कमल का निशान देकर मैदान में उतारेगी, वह ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर समय चुनावी मोड में रहता है व कभी भी चुनाव हो जाए, हमेशा तैयार रहता है।
विज्ञापन

हरियाणा विवाह आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष राजकुमार मोर ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी लगातार सत्ता में वापसी कर रही है। जिले में पार्टी का मजबूत संगठन है, जिसको और भी मजबूती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी, कर्मवीर सैनी, डॉ. ओमप्रकाश पहल, जवाहर सैनी, बलकार डाहौला, सुधीर गौतम, विनोद आशरी, रामराजी शर्मा, सुभाष शर्मा, वीरेंद्र खोखरी, मनीष बबलू, नरेंद्र शर्मा, बलवंत सिंहमार, ऊषा बिडलान, पुरुषोत्तम शर्मा, अनिल शर्मा, जसवीर सैनी, सुरेंद्र धवन, भारत भूषण टांक, बलराज पांचाल, राजेश जांगड़ा, शिव चरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed