{"_id":"66abf5b1de8d61fe830213a7","slug":"wires-burnt-in-five-colonies-due-to-rain-jam-on-bhiwani-road-jind-news-c-199-1-sroh1006-120856-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बारिश से पांच कॉलोनियों में जले तार, भिवानी रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बारिश से पांच कॉलोनियों में जले तार, भिवानी रोड पर लगाया जाम
Fri, 02 Aug 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी16-भिवानी रोड पर जाम लगा हुए कॉलोनी के लोग। संवाद
जींद। जिले में बुधवार रात में हुई बारिश ने बिजली निगम की व्यवस्था बिगाड़ दी। बारिश की वजह से शहर की कई कॉलोनियों में बिजली गुल होने के साथ पांच कॉलोनियों में बारिश का पानी घुसने से बिजली के मोटे केबल जल गए। इन कॉलोनियों में पूरी रात बिजली नहीं आई। दोपहर तक बिजली सप्लाई बहाल नहीं होने पर लोगों ने भिवानी रोड जाम क दिया। इसकी सूचना मिलने पर बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बहाली का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वहीं कई कॉलोनियों में बिजली सप्लाई 15 घंटे तक बहाल नहीं हो पाई। इसको लेकर बिजली निगम कार्यालय के पास 250 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज करवाई।
बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजेे आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हुई तो अपराही मोहल्ला, श्याम नगर, तारा नगर, आरा रोड, मेन बाजार, मीटर मार्केट, ओम नगर, रामनगर में बिजली गुल हो गई। इन कॉलोनियों में बिछाए गए मोटे केबल में पानी घुसने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। बिजली नहीं आने की शिकायत कॉलोनी के लोगों ने शिकायत केंद्र पर दी, लेकिन बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। बारिश रुकने के बाद केबल बदलने का काम शुरू किया गया। इससे कुछ कॉलोनियों में तो बिजली बहाल हो गई, लेकिन कई जगह ज्यादा फाल्ट होने के कारण ऐसा नहीं हो सका। शहर के श्याम नगर में तो वीरवार दोपहर तक बिजली नहीं बहाल हो सकी। वीरवार सुबह वहां जले हुए केबल को बदला गया, लेकिन दोबारा से वह टूट गई। फिर से केबल को जोड़ने का काम शुरू किया। दोपहर बाद श्याम नगर में बिजली आपूर्ति बहाल हो पाई।
रात की गई बिजली दोपहर तक नहीं आई तो लगाया जाम
पशु अस्पताल के पास भिवानी रोड के आसपास की बस्तियों में रहने वाले लोगों का वीरवार दोपहर को उस समय धैर्य जवाब दे गया, जब रात की गई बिजली बहाल नहीं हो पाई। इससे गुस्साए बस्ती के लोगों ने सड़क पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि रात से उनके इलाके की बिजली गुल है। इसकी शिकायत बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं, लेकिन दोपहर तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई। जाम लगने की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की समस्या सुनकर बिजली निगम के जेई रामकुमार को मौके पर बुलाया। उन्होंने लोगों को बताया कि तकनीकि दिक्कत के कारण समस्या पैदा हुई है। जिसे ठीक किया जा रहा है। जल्दी बिजली आपूर्ति बहाल करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
बारिश के कारण कई कॉलोनियों में केबल जल गए। इसके कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। उपभोक्ताओं की शिकायत आने के बाद सप्लाई बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया गया था। वीरवार सुबह तक एक-दो जगह छोड़कर पूरे शहर में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई थी। -जितेंद्र ढुल, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद