फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Winds of development... 60 tenders worth crores of rupees were floated in the last month

Jind News: विकास की बयार... बीते माह में करोड़ों रुपये के 60 टेंडर लगाए

Wed, 29 Jan 2025 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Winds of development... 60 tenders worth crores of rupees were floated in the last month
29जेएनडी48: लगाए गए टेंडरों की जानकारी देते हुए चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी। - फोटो : दुर्घटना में घायल हुए केंद्रीय विद्यालय के छात्र का उपचार करते स्वास्थ्यकर्मी।
जींद। शहर के विकास को लेकर नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी लगातार प्रयासरत हैं। इसके लिए पिछले एक माह में करोड़ों रुपये के 60 से अधिक विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए। यह सभी टेंडर फरवरी के प्रथम सप्ताह में खोले जाएंगे। इसके बाद इन सभी कार्यों को शुरू करवाकर निर्धारित समय में पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन अनुराधा सैनी ने बताया कि शहर में विकास कार्यों की गति तेज हो रही है। नगर परिषद जींद क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों को लेकर वह प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जींद नगर परिषद क्षेत्र में वह समान विकास को लेकर कार्य कर रही है। इसमें जयंती देवी पार्क के सुंदरीकरण के लिए 98,59,939 रुपये की लगत से कार्य किया जाएगा। पार्क में जरूरी उपकरणों को लगाया जाएगा, ताकि जयंती देवी में आने वाले श्रद्धालुओं को घूमने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफाॅर्म मिलेगा। जो टेंडर लगाए गए हैं, उनमें वार्डों की गालियों के साथ पार्कों, चौकों के साथ सड़कों के सुधारीकरण के कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed