फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will protest for four hours on sub units in the state on 25th: Suresh

25 को प्रदेश में सब यूनिट पर चार घंटे धरना देंगे : सुरेश

Thu, 11 May 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 May 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Will protest for four hours on sub units in the state on 25th: Suresh
बैठक में मौजूद ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के सदस्य।
जींद। पंजाबी धर्मशाला में ऑल हरियाणा पाॅवर कारपोरेशन वर्कर यूनियन जींद सर्कल की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सर्कल सचिव धर्मबीर भंभेवा ने की। बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर राज्य प्रधान सुरेश राठी ने शिरकत कर मांगों के बारे में विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि 25 मई को मांगों के समाधान के लिए पूरे प्रदेश में सब यूनिट पर चार घंटे तक धरना चलेगा। इसके बाद भी सरकार मांगों को नहीं मानती है तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले कई महीने से बिजली मंत्री हरियाणा सरकार को कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बावजूद लंबा समय बीतने के बाद भी उनकी कोई मांग पूरी नहीं की गई। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन लागू करना, कौशल रोजगार निगम को भंग करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, जोखिम भत्ता लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों के समान स्वास्थ्य सुविधा लागू करना उनकी मुख्य मांगे थीं। इसके बावजूद निगम प्रबंधन और बिजली मंत्री हरियाणा सरकार सरकार ने आज तक मांग पत्र पर बातचीत करना भी जरूरी नहीं समझा। इसक विरोध में यूनियन 25 मई को पूरे हरियाणा में सब यूनिट स्तर पर 11 से 3 बजे तक धरना देगी। इसके बाद अगली यूनिटों पर, उसके बाद अधीक्षक अभियंता कार्यालयों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। अगर फिर भी समाधान नहीं हुआ तो वह बिजली मंत्री हरियाणा सरकार के सिरसा कार्यालय पर बेमियादी पड़ाव डालेंगे। सर्कल सचिव धर्मबीर भंभेवा और राज्य ऑडिटर रामफ ल दलाल ने कहा कि सर्कल का प्रत्येक कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की 28 मई की चेतावनी रैली में शामिल होंगे। इस अवसर पर रामबीर शर्मा, पंकज भाटिया, संदीप नायडू, महताब सिंह, संजीव ढांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed