फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will prepare foundation center for the preparation of NEET and NDA

नीट और एनडीए की तैयारी के लिए बनाए जाएंगे बुनियाद केंद्र

Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Will prepare foundation center for the preparation of NEET and NDA
जींद। प्रदेश सरकार ने नीट और एनडीए की तैयारी के लिए सुपर 100 के नाम से चलाई जा रही योजनाओं के बाद अब राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा एनटीएसई के लिए राजकीय स्कूलों के बच्चों को तैयार करने की योजना पर काम शुरू किया है। जिसके लिए बुनियाद नाम से प्रत्येक जिला स्तर पर केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार बुनियाद केंद्रों में कोचिंग के लिए विद्यार्थियों को दो स्तर की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इसमें राजकीय स्कूलों की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रथम स्तर की परीक्षा खंड स्तरीय होगी और इसके लिए 400 बच्चों को चुना जाएगा। जबकि दूसरे स्तर की परीक्षा जिला स्तरीय होगी। इस परीक्षा के माध्यम से टॉपर 120 बच्चों का चुनाव किया जाएगा। जिनको 9वीं व 10वीं के तहत दो साल तक कोचिंग दी जाएगी। जिले स्तर पर चुने गए 120 विद्यार्थियों के दो बैच बनाए जाएंगे और प्रत्येक बैच को 2 दिन कोचिंग के लिए दिए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी मदन लाल ने बताया कि बुनियाद केंद्रों से ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फायदा होगा। प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किए गए सुपर 100 कार्यक्रम के सार्थक परिणाम सबके सामने हैं। इसके लिए डिफेंस कॉलोनी स्थित गोल स्कूल को ऑनलाइन कोचिंग सेंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed