{"_id":"6ad667401d454a8e3b09a0aa","slug":"naresh-kumar-became-the-chairman-and-raghbir-sihag-became-the-senior-vice-president-jind-news-c-199-1-sroh1009-162419-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरेश कुमार चेयरमैन और रघबीर सिहाग बने वरिष्ठ उपप्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरेश कुमार चेयरमैन और रघबीर सिहाग बने वरिष्ठ उपप्रधान
विज्ञापन
19जेएनडी21: नवनियुक्त कार्यकारिणी को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित करते हुए। स्रोत: संगठन
जींद। हरियाणा रोडवेज चालक संघ की बैठक सोमवार को जींद डिपो में राज्य प्रधान ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से डिपो की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश प्रधान ओमप्रकाश, राज्य कमेटी के सदस्यों और पूर्व डिपो प्रधान सुलतान सिंह की सहमति से नई कार्यकारिणी में नरेश कुमार को चेयरमैन और गुलाब को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया।
रघबीर सिहाग को वरिष्ठ उपप्रधान, अमरजीत और बलवान गढ़ी को उपप्रधान, जितेंद्र को सचिव, विनोद को उपसचिव, राजेश को प्रेस प्रवक्ता, सियाराम को प्रेस सचिव, सुरेंद्र सिंह को लेखा परीक्षक और सुनील को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक का संचालन पूर्व प्रधान सुदर्शन लाठर ने किया। राज्य प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि रोडवेज चालकों की मांगों को लेकर प्रदेशभर के चालक जागरूक हो चुके हैं। जल्द ही सभी चालकों को एक मंच पर एकत्रित कर मांगों को लेकर साझा रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रोडवेज के नियमित चालक विभाग के प्रति ईमानदारी और जिम्मेदारी से ड्यूटी करते हैं लेकिन किलोमीटर योजना के तहत चलने वाली बसों के चालकों के कारण पूरे प्रदेश में रोडवेज चालकों की छवि प्रभावित हो रही है। इस मुद्दे पर भी सामूहिक बैठक में चर्चा की जाएगी।
पूर्व प्रधान सुदर्शन लाठर ने कहा कि डिपो के चालकों की मांगों को पूरा करवाने के लिए जरूरत पड़ने पर प्रदेशभर के चालकों को एकजुट कर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में राज्य कमेटी के सदस्य कृष्ण हांसी, संजय रेवाड़ी, अजीत रोहतक सहित अन्य पदाधिकारी और जींद डिपो के सदस्य मौजूद रहे।