फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress workers burnt the effigy of the Chief Election Commissioner in Julana.

Jind News: जुलाना में कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Tue, 20 Oct 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress workers burnt the effigy of the Chief Election Commissioner in Julana.
19 जुलाना20: जुलाना में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंककर विरोध जताते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्
जुलाना। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को जुलाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके इस्तीफे की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी होना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अपनी सांविधानिक जिम्मेदारी निभाने में विफल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि मताधिकार सुरक्षित नहीं रहेगा तो संविधान की रक्षा करना भी मुश्किल होगा। हैबतपुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर पर जाकर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed