फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Teachings of saints give message of equality and harmony in society: Bedi

संतों की शिक्षाएं समाज में समानता और सद्भाव का देती हैं संदेश : बेदी

Tue, 20 Oct 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Teachings of saints give message of equality and harmony in society: Bedi
फोटो 8 नरवाना। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि संत-महापुरुषों ने हमेशा समाज को समरसता, समानता और मानव कल्याण का संदेश दिया है। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। प्रत्येक व्यक्ति को सद्भाव और एकजुटता की भावना अपनाते हुए परोपकार के कार्यों में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव धमतान साहिब में महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में लंगर हॉल के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही समिति की ओर से संचालित भंडारे के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी।
विज्ञापन

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज को मानव सेवा और लोक कल्याण की प्रेरणा देती हैं। उनकी विचारधारा सर्वधर्म समभाव और समस्त मानव जाति के सम्मान पर आधारित है। रामायण में भगवान श्रीराम के वनवास के बाद भरत द्वारा उनकी खड़ाऊं को राजगद्दी पर रखकर जनसेवा करने का प्रसंग बड़े भाई के प्रति सम्मान और त्याग की मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आधुनिकता और भौतिकवादी प्रतिस्पर्धा की दौड़ में भारतीय संस्कृति और प्राचीन मर्यादाओं को नहीं भूलना चाहिए। समाज की उन्नति के लिए सनातन संस्कृति के मूल्यों को जीवंत रखना जरूरी है। समाज केवल जातियों और समुदायों का समूह नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण की भावना है।

उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना से गरीबों, युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में समिति प्रधान बन्नी सिंह, उपप्रधान धूप सिंह, जसवंत सिंह, संदीप कुमार, जोरा सिंह, किरोड़ीमल, सरपंच प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मौजूद रहे।

फोटो 8 नरवाना। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन

फोटो 8 नरवाना। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed