{"_id":"66197e97b15c4892160f98c6","slug":"will-launch-a-movement-to-protect-the-constitution-jind-news-c-199-1-sroh1006-115631-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: संविधान की रक्षा के लिए चलाएंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: संविधान की रक्षा के लिए चलाएंगे आंदोलन
Sat, 13 Apr 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
जींद। हरियाणा ज्ञान-विज्ञान समिति और दलित अधिकार मंच हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को वैरागी धर्मशाला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें आंबेडकर और भारत का विचार विषय पर चर्चा की जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर शुक्रवार को संगठन कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रमोद गौरी ने की।
जिला संयोजक संदीप जाजवान, जिलाध्यक्ष सोहन दास और राज्य संयोजक रामकुमार बहबलपुरिया ने बताया कि कन्वेंशन में संविधान की रक्षा के लिए चर्चा कर भविष्य में आंदोलन चलाया जाएगा, क्योंकि बाबा साहब के लिखित संविधान देश के समस्त नागरिकों को बराबरी का अधिकार, स्वतंत्रता और न्याय का समान अवसर देने का संकल्प दर्शाकर देशवासियों को ऊंच-नीच के बंधन से मुुुुक्त करता है, जो जाति, धर्म, भाषा और लिंग के आधार पर भेदभाव को नहीं मानता। संविधान ने भारत में सदियों से चली आ रही अन्यायपूर्ण समाज व्यवस्था को कानूनी तौर पर समाप्त कर दिया, लेकिन पिछले कुछ सालों से संविधान विरोधी विचार थोपने के गहरे षड्यंत्र लगातार जारी हैं। इसका विरोध करना समस्त जागरूक नागरिकों की जिम्मेदारी बनती है। इस अवसर पर सुरेश कुमार, नंदकिशोर, नरेश प्रेरणा, मनीषा, राममेहर, वेदपाल, रमेशचंद्र, सविता, उषा सरोहा, प्रेमचंद, शिवचरण, सुखदेव, अशोक अरोड़ा, सुरेश टांक, सत्यवान, दयानंद एडवोकेट, ओमप्रकाश सिंहमार मौजूद रहे।