फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will celebrate the Amrit Mahotsav of the Constitution in the next one year: Dr. Raj Saini

अगले एक वर्ष संविधान का अमृत महोत्सव मनाएंगे : डॉ. राज सैनी

Tue, 26 Nov 2024 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Will celebrate the Amrit Mahotsav of the Constitution in the next one year: Dr. Raj Saini
26जेएनडी31: भाजपा कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो पर पुष्प अर्पित करते हुए भाजपा नेता।
जींद। संविधान दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर जिला महामंत्री डॉ. राज सैनी ने शिरकत की। डॉ. राज सैनी ने कहा कि आज से अगले पूरे एक वर्ष संविधान का अमृत महोत्सव मनाएंगे। यह वर्ष हमें सदियों से लोकतंत्र में भारतीयों के विश्वास की याद दिलाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हम सबके लिए विशेष गर्व और गौरव का दिन है। पूरे देश में आज संविधान का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 26 नवंबर 1949 के दिन देश की संविधान सभा ने संविधान को अपनाया था। यही वह दिन है जब संविधान बनकर तैयार हुआ था। संविधान दिवस का मतलब देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। वरिष्ठ नेता रामफल शर्मा ने कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू एवं कश्मीर से धारा-370 व 35-ए हटाकर अखंड भारत के अधूरे सपने को पूरा किया है।
विज्ञापन

आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में अपने प्राचीन आदर्शों और संविधान की भावना को लगातार मजबूत कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता जसमेर रजाना, सुरेश कौशिक,व दिलबाग नायडू, सुभाष शर्मा, जिला कार्यालय सचिव नरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनिल सैनी, हरीश शर्मा, प्रदेश सचिव भारत भूषण टांक, जिला सचिव विजय सैनी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा जयदेव अहिरका, युद्धवीर नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed