फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Will be able to go to Delhi by passenger train for Rs 30

Jind News: पैसेंजर ट्रेन से 30 रुपये में जा सकेंगे दिल्ली

Tue, 05 Mar 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Will be able to go to Delhi by passenger train for Rs 30
जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम हो गया है। अब यात्री को दिल्ली जाने के लिए मात्र 30 रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जबकि बसों में 150 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। कोरोना काल से पहले पैसेंजर ट्रेन में भी 65 रुपये लगते थे, जिससे यात्री की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया था, लेकिन अब रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों को राहत दी है। अब किराये में जो राशि कोरोना काल से पहले लगती थी, अब वही राशि किराये के रूप में लगेगी। कोरोना संक्रमण के बाद से जींद से कुरुक्षेत्र के लिए 60 रुपये किराया लगता था, जो अब 30 रुपये हो गया है। वहीं जींद से पानीपत के लिए 45 रुपये की जगह 20 रुपये, जींद से रोहतक के लिए 35 रुपये की जगह 20 रुपये, जींद से टोहाना के लिए 35 रुपये की जगह 20 रुपये, जींद से नरवाना के लिए 30 रुपये की जगह दस रुपये, जींद से दिल्ली के लिए 60 रुपये की जगह 30 रुपये, जींद से सोनीपत के लिए 50 रुपये की जगह 25 रुपये और रेवाड़ी के लिए 65 की जगह 35 रुपये किराया हो गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के समय रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों का स्पेशल के नाम पर किराया बढ़ा दिया था। वह अब वापस ले लिया है। जींद से दिल्ली, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी रूट पर हर रोज आठ ट्रेन चलती हैं। 2020 में कोरोना संक्रमण के दौरान लंबे समय तक ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। जब स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन चली तो पैसेंजर ट्रेनों में भी स्पेशल के नाम एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया लागू कर दिया था। इसके चलते पहले की अपेक्षा किराया लगभग 50 प्रतिशत बढ़ा दिया था। अब चार साल बाद रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों का किराया कम करते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है।
विज्ञापन


वर्ष 2022 में बंद जींद-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन दोबारा शुरू

प्रतिदिन जींद से दिल्ली चलने वाले पैसेंजर ट्रेन रेलवे ने दोबारा शुरू कर दी है। यह ट्रेन किन्ही कारणों के चलते वर्ष 2022 में बंद कर दी गई थी। इससे यात्रियों को दिल्ली-जींद के बीच आवागमन करने में राहत मिलेगी। ट्रेन नंबर 04988 जींद-दिल्ली पैसेंजर शाम 3 बजकर 50 मिनट पर जींद से चलती थी। इसके बाद यह ट्रेन 5 बजकर एक मिनट पर रोहतक पहुंच जाती है। फिर पांच बजकर 56 मिनट पर बहादुरगढ़ पहुंच जाएगी। वहां से सात बजकर 42 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन का सबसे ज्यादा जींद के लोगों को होगा, क्योंकि जींद से दिल्ली के लिए ट्रेन दोपहर बाद दो बजकर 30 मिनट पर चलती है। उसके बाद दिल्ली जाने के लिए अगली ट्रेन साढ़े चार घंटे बाद थी। ऐसे में दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को कई घंटे इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस ट्रेन का आवागमन शुरू होने के चलते यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोनाकाल में बढ़ाए गए पैसेंजर ट्रेनों का किराया घटा दिया है। अब पैसेंजर ट्रेनों में आधा किराया लगेगा, जो कोरोना काल से पहले लगता था। पिछले दिनों रेलवे ने पत्र जारी किया था। उसके बाद अब किराया कम लागू कर दिया है। रेलवे ने किराया कम कर यात्रियों की जेब पर आर्थिक बोझ कर दिया है। -जयप्रकाश, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed