{"_id":"a8a9bf129992937021ab39f0a0697c23","slug":"wife-accused-of-tampering-with","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया
जींद
Updated Sat, 02 Aug 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
नरवाना में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय में बृहस्पतिवार को मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास करने वाला किसान का परिवार शुक्रवार को एसपी कार्यालय में पहुंचा। एसपी मौजूद नहीं रहने पर किसान परिवार डीएसपी सुरेश कुमार से मिला।
उसने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत उचाना थाना पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाए उल्टा उसी को धमका रही है। डीएसपी ने इस मामले की तुरंत जांच करने के आदेश दिए।
गांव करसिंधु निवासी किसान संजय बृहस्पतिवार को नरवाना में सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया था। इसके बाद सकते में आए प्रशासन ने किसान की फसल बर्बाद करने वाली नाली को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया। डीएसपी सुरेश कुमार को दी शिकायत में उसने बताया कि बृहस्पतिवार को आत्मदाह की धमकी देने के बाद तुरंत सिंचाई विभाग के एक्सईएन मौके पर पहुंचे थे और उसकी फसल को बर्बाद कर रही नाली को बंद करवा रहे थे।
विज्ञापन
खेतों में पहुंचे सरकारी अमले के लिए चाय लेकर उसकी पत्नी गांव से खेतों की तरफ जा रही थी। इस दौरान रास्ते में चार नकाबपोश लोगों ने उसकी पत्नी को रोक लिया और उसे घसीटते हुए ज्वार के खेत में ले जाकर उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ छेड़छाड़ करके शर्मसार करने का प्रयास किया। उसने आरोप लगाया कि इनमें एक युवक गांव करसिंधु निवासी बलवान ही था।
बलवान उसके खेत का पड़ोसी है। नाली को बंद करने से परेशान होकर उसकी पत्नी को शर्मसार करने का प्रयास किया। इसकी शिकायत तुरंत उचाना थाना पुलिस को दी गई, लेकिन उचाना थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार सुबह एक पुलिस कर्मचारी उसके घर पर पहुंचा और कार्रवाई करने की बजाए उस पर समझौता करने का दबाव बनाने लगा। समझौता नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। किसान परिवार की समस्या सुनने के बाद डीएसपी सुरेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। जांच में अगर आरोप सही मिले तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।