फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Widow was brutally murdered after torture

विधवा की यातना के बाद की गई थी निर्मम हत्या

Sat, 08 Aug 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Widow was brutally murdered after torture
झगड़े के वीडियो का एक दृश्य - फोटो : Jind
एक गांव में छह अगस्त की रात में 65 वर्षीय महिला की हत्या से पहले उसे काफी यातनाएं दी गई थीं। महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया है। महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान यह कहानी बयां कर रहे थे। महिला के गुप्तांग से भी छेड़छाड़ की गई है। महिला के गुप्तांग में कोई नुकीली चीज डाली गई है। साथ ही अंदरूनी जख्म होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल दो दिन बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिलेगी। उसमें ही सभी बातों का खुलासा होगा। वहीं महिला की हत्या से कुछ दिन पहले का पुलिस को वीडियो मिला है। इसके आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछातछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महिला की हत्या गला दबाकर नहीं, बल्कि मुक्कों से गले की हड्डी तोड़कर की गई है। साथ ही उसके पूरे शरीर पर मुक्कों से वार करके गहरे जख्म दिए गए हैं। मामले की खुद आईपीएस अधिकारी अजीत सिंह शेखावत जांच कर रहे हैं। साथ में थाना प्रभारी धर्मवीर भी अपनी टीम के साथ लगे हुए हैं। फिलहाल मामला ब्लाइंड मर्डर का है। ऐसे में पुलिस की बुजुर्ग महिला की गली के छह-सात युवकों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन

महिला के साथ झगड़े का वीडियो मिला
चोरों तरफ यही मामला चर्चा में है। इसी बीच एक युवक ने पुलिस को एक वीडियो भी सौंपा है। यह वीडियो एक सप्ताह पुराना है। इसमें एक युवक बुजुर्ग महिला की तरफ लाठी लेकर दौड़ता दिखाई दे रहा है, जिसे उसके परिजन पकड़े हुए हैं। पुलिस के लिए यह वीडियो भी अहम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की हत्या काफी बर्बरता से की गई है। पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। फिलहाल गुप्तांग से छेड़छाड़ की बात सामने आई है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अजीत सिंह शेखावत, एएसपी सफीदों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed