{"_id":"69406042520f3c50ff0dab8b","slug":"white-lines-on-the-roads-lack-of-signs-fear-of-accidents-in-the-fog-jind-news-c-199-1-sroh1009-145443-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सड़कों पर सफेद पट्टी, संकेतकों की कमी, धुंध में हादसों का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सड़कों पर सफेद पट्टी, संकेतकों की कमी, धुंध में हादसों का डर
विज्ञापन
15जेएनडी04: जींद सफीदों रोड पर साफ नहीं दिखाई दे रही सफेद पट्टी। संवाद
सवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सर्दी के मौसम में लगातार बढ़ रही धुंध के बीच जिले की मुख्य सड़कों पर हादसों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। रात के समय दृश्यता बेहद कम हो जाने से वाहन चालकों को सड़क का सही अनुमान नहीं लग पा रहा। लोक निर्माण विभाग की ओर से मुख्य सड़कों पर अनिवार्य सफेद पट्टियां बनी ही नहीं हैं और कुछ सड़कों की सफेद पट्टियां फीकी पड़ चुकी हैं और धुंध में बिल्कुल दिखाई नहीं देतीं।
जींद-पानीपत रोड जिले का प्रमुख मार्ग है जहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इस मार्ग के कई हिस्सों में सफेद पट्टी न होने से वाहन चालकों को लेन का अंदाजा नहीं लग पाता। धुंध के समय हेडलाइट की रोशनी भी सीमित हो जाती है और हादसा होने का डर बना रहता है।
जींद-सफीदों मार्ग पर सड़क के बीच और किनारों पर बनी सफेद पट्टी पूरी तरह फीकी पड़ चुकी है। रात के समय यह मार्ग मानो अदृश्य सा हो जाता है। वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें सामने से आ रहे वाहन का अंदाजा आखिरी क्षणों में लगता है। इससे अचानक ब्रेक लगाने या सड़क से उतरने की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन
तेली खेड़ा से खरकगादियां तक सड़क पर भी सफेद पट्टी नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यहां सड़क के किनारे खेत होने के कारण धुंध में सड़क और खेत की सीमा का अंतर करना मुश्किल हो जाता है। कई बार वाहन चालक सड़क से उतरकर कच्चे हिस्से में चले जाते हैं। इससे वाहन पलटने का खतरा बना रहता है।
वहीं, पटियाला चौक से टेंडरी मार्ग तक सफेद पट्टी न होने के कारण रात के समय वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत के बाद भी विभाग अनजान
पंकज, गुरमीत, बिट्टू , अनूप का कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर सड़क सुरक्षा का अहम हिस्सा हैं। धुंध में कभी भी सड़क हादसा हो सकता है।
-- -- -- -- -- -- --
जिले की सभी मुख्य और लिंक सड़कों पर सफेद पट्टी और रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे ताकि धुंध के मौसम में हादसों पर लगाम लग सके और वाहन चालक सुरक्षित सफर कर सकें। -राजकुमार नैन, एक्सईन पीडब्ल्यूडी बीएंड आर