फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Where are children lagging in language and mathematics? A review will now be conducted across all seven sections.

Jind News: भाषा और गणित में कहां पिछड़ रहे बच्चे, अब सातों खंडों में होगी समीक्षा

Sun, 11 Oct 2026 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Where are children lagging in language and mathematics? A review will now be conducted across all seven sections.
10जेएनडी05: परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए अध्यापक। स्रोत: अध्यापक
जींद। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता और गणितीय दक्षता मजबूत करने के लिए शिक्षा विभाग निपुण हरियाणा मिशन की प्रगति की समीक्षा करेगा। जिले के सातों खंडों में 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली बैठकों में बच्चों के शैक्षणिक परिणामों, स्कूलों के निरीक्षण और कक्षाओं में शिक्षण गतिविधियों का आकलन किया जाएगा। कमजोर दक्षताओं वाले बच्चों की पहचान कर उनके लिए विशेष सुधारात्मक शिक्षण योजना तैयार करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्धारित एजेंडे के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। निपुण हरियाणा डैशबोर्ड के आंकड़ों से पता लगाया जाएगा कि भाषा और गणित में किन बच्चों को अतिरिक्त सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन

समीक्षा के बाद कार्रवाई रिपोर्ट जिला कार्यालय में भेजना अनिवार्य होगा। विभाग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 अक्तूबर को नरवाना और सफीदों में सुबह 10 बजे व उचाना और पिल्लूखेड़ा में दोपहर एक बजे बैठक होगी। 16 अक्तूबर को जींद और जुलाना में सुबह 10 बजे और अलेवा में दोपहर एक बजे समीक्षा की जाएगी। अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट और जरूरी रिकॉर्ड के साथ पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed