फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   When the administration arrived to collect garbage, sanitation workers protested... 35 were detained and released.

Jind News: कूड़ा उठाने पहुंचा प्रशासन तो सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध...35 को हिरासत में लेकर छोड़ा

Wed, 26 Aug 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
When the administration arrived to collect garbage, sanitation workers protested... 35 were detained and released.
25जेएनडी08: सुबह रेलवे रोड पर सफाई कर्मियों के विरोध के बाद रोकी गई जेसीबी व ट्रैक्टर -ट्राली।
जींद। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन और नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के बीच बुधवार सुबह फिर टकराव की स्थिति बन गई। रेलवे रोड पर प्रशासनिक अमला कूड़ा उठवाने पहुंचा तो हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने सफाई कार्य रुकवाने का प्रयास करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने 35 सफाई कर्मचारियों को बस में बैठाकर डिटेन कर लिया और पुलिस लाइन ले आई। पुलिस लाइन में कर्मचारियों को दोपहर तक बाहर नहीं निकलने दिया गया। दोपहर करीब तीन बजे उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद वे नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और वहां से रानी तालाब पर जाकर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों का समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से डीएमसी की मौजूदगी में पुलिस के पहरे में रेलवे रोड समेत शहर के विभिन्न हिस्सों से कूड़ा उठवाया गया। इस दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद की डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली कुछ गाड़ियां भी चलाई गईं। प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच बढ़ते तनाव के चलते पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में शहर के करीब 20 कूड़ा पॉइंटों से लगभग 100 टन कचरा उठवाया। अब तक शहर से करीब 300 टन कूड़ा उठाया जा चुका है।
दो दिन पहले भी पुलिस पहरे में उठाया था कूड़ा
शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले कई दिनों से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुलिस की मौजूदगी में कूड़ा उठवा रहा है। दो रात पहले भी पुलिस पहरे में कूड़ा उठाया गया था। इसके विरोध में सफाई कर्मचारियों ने सोमवार रात कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया था। मंगलवार को भी प्रशासन ने पुलिस बल के साथ सफाई अभियान चलाया। प्रशासन का जोर शहर में जमा कूड़े को हटाकर सफाई व्यवस्था बहाल करने पर रहा जबकि कर्मचारी अपने आंदोलन को जारी रखने पर अड़े रहे। इसके चलते दोनों पक्षों के आमने-सामने आने से तनाव की स्थिति बनी रही। रेलवे रोड, रुपया चौक, सफीदों गेट व अर्बन एस्टेट की तरफ से प्रशासन कूड़ा उठवाया।
बाक्स
शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कूड़ा उठवाया जा रहा है। कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने और बाद में कूड़े का उठान करवाया गया। शहर से लगभग 300 टन कूड़े का उठान करवाया जा चुका है।

-सुशील भुक्कल ईओ नगर परिषद जींद।
-------------------
25जेएनडी08: सुबह रेलवे रोड पर सफाई कर्मियों के विरोध के बाद रोकी गई जेसीबी व ट्रैक्टर -ट्राली। संवाद
25जेएनडी09: कूड़ा उठान के विरोध में नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारी। संवाद
25जेएनडी10: रेलवे रोड पर सफाई कर्मियों को रोकने के लिए तैनात की गई पुलिस। संवाद
25जेएनडी11: सफाई कर्मियों को बस में बैठाकर डिटेन करती पुलिस। संवाद

25जेएनडी08: सुबह रेलवे रोड पर सफाई कर्मियों के विरोध के बाद रोकी गई जेसीबी व ट्रैक्टर -ट्राली।

25जेएनडी08: सुबह रेलवे रोड पर सफाई कर्मियों के विरोध के बाद रोकी गई जेसीबी व ट्रैक्टर -ट्राली।

25जेएनडी08: सुबह रेलवे रोड पर सफाई कर्मियों के विरोध के बाद रोकी गई जेसीबी व ट्रैक्टर -ट्राली।

25जेएनडी08: सुबह रेलवे रोड पर सफाई कर्मियों के विरोध के बाद रोकी गई जेसीबी व ट्रैक्टर -ट्राली।

25जेएनडी08: सुबह रेलवे रोड पर सफाई कर्मियों के विरोध के बाद रोकी गई जेसीबी व ट्रैक्टर -ट्राली।

25जेएनडी08: सुबह रेलवे रोड पर सफाई कर्मियों के विरोध के बाद रोकी गई जेसीबी व ट्रैक्टर -ट्राली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed