फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   When problems arise in life, face them bravely: Abhishek Muni

जीवन में समस्या आए तो उसका डटकर करें मुकाबला : अभिषेक मुनि

Wed, 31 Dec 2025 02:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
When problems arise in life, face them bravely: Abhishek Muni
30जेएनडी22 : प्रवचन सुनने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। स्रोत स्थानक।
जींद। 22 पंथ जैन स्थानक उचाना मंडी में गुरू मया मदन सुदर्शन संघ प्रमुख अरुण चंद्र महाराज विराजमान है। नव वर्ष पर फायर ब्रिगेड के पास अतिरिक्त मंडी के शेड में महामंगल पाठ अरुण चंद्र महाराज के सान्निध्य में होगा। इस दिन हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, यूपी, दिल्ली, चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों से श्रद्धालु आएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रवचन अभिषेक मुनि ने बताया कि जिंदगी में इंसान कब-कब रोता है। व्यापार में नुकसान लगता है तब रोता है। अपने हिसाब से नहीं मिलता तो तब रोता है। अगर कुछ नहीं मिला तो तब रोता है, यहां तक की दाल में भी नमक कम हो तो तब भी रो देता है।
विज्ञापन

यदि अपना स्वास्थ्य सही रखना हो तो रोने की बजाए समाधान करने की सोचना चाहिए। समस्या हर व्यक्ति के सामने आती है। कोई उसका सामना कर लेता है कोई उसका सामना न करके हार जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जैसी समस्या दो व्यक्तियों के सामने आती है। एक व्यक्ति जो समस्याओं का सामना डट कर कर लेता है वह समस्याओं को झेल सकता है। दूसरा व्यक्ति जो समस्याओं का सामना डट कर नहीं करता और घबरा जाता है वो व्यक्ति समस्याओं के सामने हार जाता है।

गुरू ध्यान साधक भूपेश ने कहा कि खाना बनाते समय क्रोध नहीं करना चाहिए। जब क्रोध आए नमोकार मंत्र का उच्चारण कर लेना चाहिए। खाना बनाते समय क्रोध आ जाता है तो वो खाना उसी प्रकार का बनता है। इसलिए कभी भी खाना बनाते समय क्रोध नहीं करना चाहिए।
इंसान को समयिक आहार, व्यायम, निंद्रा सही समय पर आती है तो उसका जरूरी हमेशा स्वस्थ रहता है। हमें अपनी पहचान चेहरे, कपड़े से नहीं करनी चाहिए। आजकल लोगों की पहचान चेहरे, कपड़े से होने लगी है। शहरी कपड़े, चेहरे तक ही सीमित रह गया है।

पशुओं के पास मन नहीं होता, मनुष्य के पास मन होता है। मन हमारा कभी नहीं बनता। मन हमारा मित्र होता है। मन कभी भी संतुष्ट नहीं होता। मन केवल धर्म ध्यान लगाने से संतुष्ट हो सकता है। इस मौके पर विकास काला, वीरेंद्र करसिंधु, दयानंद जैन, गोविंद जैन, हैप्पी गोयल, रामचंद्र जैन, प्रमोद जैन, बजरंग जैन, सतीश, सुमित, होशियारी, सज्जन चौधरी, सुरेश गर्ग, चंद्रपाल शर्मा, सुभाष कापड़ो, अजय, ऋषि, नवीन शर्मा, साहिल मखंड, विकास बंसल, मोहन मित्तल, सुभाष बनभौरी, नरेश, पालेराम, सुशील जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed