{"_id":"6abec5fa8ed2d25a75070240","slug":"when-pooja-returned-home-with-the-gold-medal-her-mother-hugged-her-and-said-my-daughter-has-made-us-proud-jind-news-c-199-1-jnd1003-161338-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गोल्ड मेडल लेकर घर लौटी पूजा तो मां ने गले लगाकर कहा-बेटी ने हमारा सिर ऊंचा कर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गोल्ड मेडल लेकर घर लौटी पूजा तो मां ने गले लगाकर कहा-बेटी ने हमारा सिर ऊंचा कर दिया
विज्ञापन
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद गांव पहुंची पूजा हथवालास्वागत समारोह में मंत्री कृष्ण पंवा
- फोटो : Archive
जुलाना। एशियन गेम्स की कबड्डी चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली जींद की बेटी पूजा हथवाला वीरवार को अपने गांव पहुंची तो माहौल भावुक हो गया। बेटी को सामने देखते ही पिता धर्मेंद्र और मां नीलम ने उसे गले लगा लिया।
मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और चेहरे पर बेटी की उपलब्धि का गर्व साफ नजर आया। मां नीलम ने कहा, बेटी ने सिर्फ हमारा नहीं, पूरे गांव और देश का नाम रोशन किया है। आज उसकी मेहनत को सफल होते देखकर मन भर आया है।
पूजा हथवाला का परिवार और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे मंत्री कृष्ण पंवार ने पूजा को जीत की बधाई दी और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूजा ने अपने खेल कौशल और मेहनत के दम पर देश को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि से परिवार और गांव के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत युवाओं के लिए प्रेरणा है। युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न स्तरों पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
पूजा ने स्वागत और सम्मान के लिए ग्रामीणों व समर्थकों का आभार जताया। जुलाना बारहा के प्रधान बसाऊ लाठर ने कहा कि उनकी सफलता से गांव की बेटियों और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर नपा चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज और राजबीर हथवाला मौजूद रहे।