फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   When Pooja returned home with the gold medal, her mother hugged her and said, "My daughter has made us proud."

Jind News: गोल्ड मेडल लेकर घर लौटी पूजा तो मां ने गले लगाकर कहा-बेटी ने हमारा सिर ऊंचा कर दिया

Fri, 02 Oct 2026 02:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
When Pooja returned home with the gold medal, her mother hugged her and said, "My daughter has made us proud."
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद गांव पहुंची पूजा हथवालास्वागत समारोह में मंत्री कृष्ण पंवा - फोटो : Archive
जुलाना। एशियन गेम्स की कबड्डी चैंपियनशिप में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने वाली जींद की बेटी पूजा हथवाला वीरवार को अपने गांव पहुंची तो माहौल भावुक हो गया। बेटी को सामने देखते ही पिता धर्मेंद्र और मां नीलम ने उसे गले लगा लिया।
विज्ञापन

मां की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े और चेहरे पर बेटी की उपलब्धि का गर्व साफ नजर आया। मां नीलम ने कहा, बेटी ने सिर्फ हमारा नहीं, पूरे गांव और देश का नाम रोशन किया है। आज उसकी मेहनत को सफल होते देखकर मन भर आया है।
विज्ञापन

पूजा हथवाला का परिवार और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे मंत्री कृष्ण पंवार ने पूजा को जीत की बधाई दी और फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूजा ने अपने खेल कौशल और मेहनत के दम पर देश को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि से परिवार और गांव के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत युवाओं के लिए प्रेरणा है। युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से विभिन्न स्तरों पर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

पूजा ने स्वागत और सम्मान के लिए ग्रामीणों व समर्थकों का आभार जताया। जुलाना बारहा के प्रधान बसाऊ लाठर ने कहा कि उनकी सफलता से गांव की बेटियों और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर नपा चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज और राजबीर हथवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed