{"_id":"6851b549398a4015e00faf47","slug":"when-he-was-stopped-from-abusing-he-entered-the-shop-and-attacked-jind-news-c-199-1-sroh1006-136449-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गाली-गलौज से रोका तो दुकान में घुसकर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गाली-गलौज से रोका तो दुकान में घुसकर किया हमला
विज्ञापन
जींद। जुलाना थाना क्षेत्र के गांव करसोला में शराब के नशे में गाली-गलौज करने से रोकने पर चार युवकों ने दो भाईयों और उनके चाचा पर हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
करसोला निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने और उसके भाई सुमित ने गांव के बस अड्डा पर फर्नीचर की दुकान कर रखी है। 15 जून की रात को वह और उसका भाई सुमित अपना काम कर रहे थे। गांव का अंकित शराब के नशे में आया और गाली-गलौज करने लगा।
उसने गाली देने से मना किया तो वह गुस्सा होकर वहां से चला गया। 15-20 मिनट बाद अंकित अपने साथी मनोज, अमन और अन्य दो-तीन युवकों के साथ आया। उन्होंने आते ही दुकान से फट्टे, लकड़ी और बसोले से उन दोनों पर हमला कर दिया। जांच अधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि आरोपी अंकित, अमन और मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।