फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   When election results come on October 8, Congress party will be admitted to PGI: Nayab Saini

8 अक्तूबर को जब चुनाव परिणाम आएगा, कांग्रेस पार्टी पीजीआई में हो जाएगी भर्ती : नायब सैनी

Fri, 04 Oct 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 04 Oct 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
When election results come on October 8, Congress party will be admitted to PGI: Nayab Saini
उचाना रैली में पहुंचने के बाद जनता का अ​भिवादन स्वीकार करते कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी व अ
उचाना। कपास मंडी में आयोजित भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 8 अक्तूबर को जब चुनाव का परिणाम आएगा, तब कांग्रेस पार्टी पीजीआई में भर्ती हो जाएगी। भाजपा की जनहितैषी नीतियों से हर वर्ग खुश है। इन नीतियों को देखते हुए मतदाताओं ने मन बना लिया है कि भाजपा की प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले 25 हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि उन्हें पूरे प्रदेश में घूमने का मौका मिला। वह जहां भी गए, तो वहां जनता का अपार प्यार व स्नेह देखने को मिला। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कुछ सवाल किए थे, जिनमें से एक भी सवाल का जवाब नहीं मिला। ऐसे में स्पष्ट है कि हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल पर उनका 56 दिन का कार्यकाल भारी है। अब हरियाणा की जनता हुड्डा से हिसाब मांग रही है।
विज्ञापन

10 जिलों में एक-एक नया आईएमटी लगाएंगे : नायब सैनी
महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हमने विकास का पूरा रोड मैप तैयार कर लिया है। भाजपा की सरकार बनते ही 10 जिलों में एक-एक नया आईएमटी लगाएंगे। हर महीने महिलाओं को 2100 रुपये उनके खातों में दिए जाएंगे। महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलिंडर दिया जाएगा। वहीं इससे पहले नायब सैनी ने रैली में पहुंचने पर सबसे पहले प्रो. रामबिलास शर्मा को प्रणाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed