{"_id":"611a93318ebc3ea4c71bc13e","slug":"when-asked-to-wear-the-uniform-the-cleaning-staff-started-laughing-action-will-be-taken-jind-news-rtk6210816112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में सफाई का ध्यान नहीं रखते कर्मचारी --ऑफिस चेयर पर पैर रखकर करते हैं आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में सफाई का ध्यान नहीं रखते कर्मचारी --ऑफिस चेयर पर पैर रखकर करते हैं आराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। 14 अगस्त को नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने निरीक्षण किया। इस दौरान नई बिल्डिंग में मेडिकल वार्ड में सफाई दुरुस्त नहीं थी। उन्होंने संबंधित सफाई कर्मचारी को देखा तो पता चला कि वह एक कुर्सी पर पैर रखकर दूसरी कुर्सी पर आराम से बैठा है। कर्मचारी ने वर्दी भी नहीं पहनी थी।
इस बारे में डिप्टी एमएस ने कर्मचारी को बोला तो वह हंसकर बात को नजरअंदाज करने लगे। एमएस ने इस संबंध में आउटसोर्स नोडल अधिकारी को पत्र लिखा है।
नागरिक अस्पताल में आउटसोर्स एजेंसी के तहत कर्मचारी लगे हुए हैं लेकिन यह कर्मचारी अपना काम पूरी निष्ठा व ईमानदारी से नहीं करते हैं। अस्पताल में सफाई कर्मचारी सफाई का कोई काम नहीं कर रहे हैं।
बता दें कि 14 अगस्त को सुबह साढ़े नौ बजे डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला नागरिक अस्पताल के राउंड पर थे। उन्होंने नई बिल्डिंग में मेडिकल वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई। इसके बाद उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी के बारे में पता किया। डॉ. भोला को पता चला कि इस वार्ड में सफाई की जिम्मेदारी वीरेंद्र की है।
विज्ञापन
वीरेंद्र आराम से एक कुर्सी पर बैठा था तथा अपने पांव उसने कुर्सी पर रखे हुए थे। वीरेंद्र ने वर्दी तक नहीं पहनी थी। इसके बाद डॉ. राजेश भोला ने वीरेंद्र से वर्दी नहीं पहनने तथा सफाई नहीं करने के बारे में पूछा तो वीरेंद्र हंसने लगे। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डॉ. राजेश भोला ने वीरेंद्र को नौकरी से हटाने की सिफारिश आउटसोर्स नोडल अधिकारी डॉ. रमेश पांचाल को कर दी। इस बारे में डॉ. रमेश पांचाल ने कहा कि वीरेंद्र को नौकरी से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।