{"_id":"5d923a598ebc3e93da7884aa","slug":"wheb-bike-stopped-circling-in-the-street-the-women-died-due-to-my-brick-jind-news-rtk5208810142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर गली में चक्कर लगाने से रोका तो मारी ईंट, लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर गली में चक्कर लगाने से रोका तो मारी ईंट, लगने से महिला की मौत
विज्ञापन
गली में मोटरसाइकिल पर चक्कर लगाने से मना करने पर बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद मामले में कार्रवाई
- फोटो : Jind
गली में मोटरसाइकिल पर चक्कर लगा रहे युवक को रामरती (62) ने रोका तो इसे लेकर उनका विवाद हो गया। इस पर गुस्साए युवकों ने ईंट बरसानी शुरू कर दी। जिसमें से एक ईंट महिला को जा लगी और उसकी मौत हो गई। हत्या की घटना छातर गांव में रविवार देर शाम की है।
मृतका के बेटे तकदीर ने कहा कि उसके पड़ोसी सुरेंद्र के घर कार्यक्रम था। यहां सुरेंद्र के रिश्तेदार भी आए हुए थे। सुरेंद्र का साला बेलरखां गांव निवासी कमल गली में मोटरसाइकिल पर तेज गति से चक्कर लगा रहा था। कई बार चक्कर लगाने पर जब उसकी मां रामरती ने उसे रोका तो कमल अपने जीजा सुरेंद्र, कृष्ण व दो अन्य व्यक्तियों को लेकर घर पहुंच गया। कमल ने लाठी ले रखी थी तो सुरेंद्र, कृष्ण व दो अन्य व्यक्ति अपने हाथों में ईंटे थी। इन्होंने आते ही घर पर ईंट बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान सुरेंद्र द्वारा फेंकी गई ईंट उसकी मां को लगी, जिससे वह घायल हो गई। झगड़ा होता देखकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग गए। पड़ोसियों की मदद से उसने अपनी मां को उचाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार रात को शव नरवाना के नागरिक अस्पताल में रखा गया और सुबह पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने मृतका के बेटे तकदीर की शिकायत पर छातर निवासी कृष्ण, सुरेंद्र सहित बेलरखां निवासी कमल को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मृतका रामरती के बेटे तकदीर की शिकायत पर छातर गांव के कृष्ण, सुरेंद्र और बेलरखां गांव निवासी कमल सहित दो अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
-बलदेव राज, एसआई, थाना उचाना।