फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wheat purchase is not happening due to moisture

Jind News: नमी रहने से नहीं हो रही गेहूं की खरीद

Wed, 09 Apr 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 09 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Wheat purchase is not happening due to moisture
08जेएनडी26: शहर की अनाजमंडी में लगी गेहूं की ढेरियां। संवाद - फोटो : उद्योगबंधु की बैठक में उखड़ी सड़क का मुद्दा उठाते व्यापारी। स्रोत: सूचना विभाग
जींद। जिले की आठ अनाजमंडियों में मंगलवार शाम तक 1.30 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। अभी तक किसी भी अनाजमंडी में गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई। इसके कारण किसान व आढ़ती दोनों को खरीद शुरू होने का इंतजार बना हुआ है।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से जिले की मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है, लेकिन मंडी में आने वाले गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा बताकर कोई भी खरीद एजेंसी गेहूं खरीदने के लिए आगे नहीं आ रही। हालांकि मंडी में गेहूं खरीद को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

मंडी में आ रही गेहूं में नमी की जांच कर रहे है। प्रदेश के दस जिलों में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है, लेकिन जींद की मंडियों में आने वाली गेहूं में नमी का हवाला देकर खरीद से बचा जा रहा है। अब तक जिले की अलेवा मंडी में 253 गेट पास कटे और 18120 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, हाट में दो गेट पास और 170 क्विंटल गेहूं, जींद में 109 गेट पास और 8850 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, जुलाना में 212 गेट पास कटे व 14230 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, नरवाना में 35 गेट पास कटे व 2020 क्विंटल गेहूं, पिल्लूखेड़ा में 406 गेट पास कटे और 26480 क्विंटल गेहूं की आवक हुई, सफीदों में 733 गेट पास कटे और 44500 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। उचाना में 221 गेट पास कटे और 15640 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। मंडी में धान लेकर आने वाले किसानों को मंडी के बाहर निजी धर्मकांटों पर गेहूं का वजन करवाना पड़ रहा है।

08जेएनडी26: शहर की अनाजमंडी में लगी गेहूं की ढेरियां। संवाद

08जेएनडी26: शहर की अनाजमंडी में लगी गेहूं की ढेरियां। संवाद- फोटो : उद्योगबंधु की बैठक में उखड़ी सड़क का मुद्दा उठाते व्यापारी। स्रोत: सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed