फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Wheat procurement started in three mandis of the district

Jind News: जिले की तीन मंडियों में शुरू हुई गेहूं की खरीद

Thu, 10 Apr 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 10 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement started in three mandis of the district
09जेएनडी27: शहर की अनाजमंडी में आई गेहूं। संवाद
जींद। जिले की मंडियों में गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है। जिले की सभी मंडियों में अब तक तीन लाख 40 हजार क्विंटल गेहूं पहुंचा है। बुधवार को दो लाख क्विंटल से ज्यादा की आवक हुई। यह आवक 11 मंडियों में है। इनमें से केवल तीन मंडियों में ही गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद का काम सबसे पहले अलेवा मंडी में हरियाणा वेयर हाउस ने 288 एमटी की खरीद कर शुरू किया। इसके बाद उचाना में विधायक देवेंद्र अत्री मंडी में पहुंचे और 22 एमटी गेहूं की खरीद करवाई। इसके अतिरिक्त छातर गांव की मंडी में 16 एमटी गेहूं खरीदा गया। अब जींद, जुलाना, नरवाना, सफीदों व पिल्लूखेड़ा समेत बड़ी मंडियों में गेहूं की खरीद का किसानों को इंतजार बना हुआ है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा गेहूं की आवक अब तक सफीदों की मंडी में हुई है। सफीदों मंडी में ही सबसे पहले गेहूं आना शुरू हुआ था। इसके अलावा जिले की अलेवा मंडी में 4396, छातर 568, हाट 131, जींद 3570, जुलाना 3183, नगूरां 157, नरवाना 984, पिल्लूखेड़ा 6899, सफीदों 8192, सिवानामाल 817, उचाना 5511 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इन मंडियों में किसानों व आढ़तियों को खरीद शुरू होने का इंतजार बना हुआ है। सफीदों मंडी में सबसे ज्यादा गेहूं पहुंचा है। जिले की इन 11 मंडियों में अब तक 5000 गेट पास कटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed