फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Wheat procurement in 10 grain markets of the district from tomorrow

Rohtak News: जिले की 10 अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद कल से

Mon, 31 Mar 2025 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 31 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement in 10 grain markets of the district from tomorrow
रोहतक अनाज मंडी सरसों को सूखाते हुए। संवाद
रोहतक। खरीद शुरू होने से पहली ही रोहतक अनाज मंडी में गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। रविवार को मंडी में लगभग 70 क्विंटल गेहूं पहुंचा। अनाज मंडियों में एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। सरकार ने इस साल गेहूं की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपये बढ़ोतरी की है। गेहूं की खरीद के लिए 2425 न्यूनतम समर्थन निर्धारित किया गया है। गेहूं खरीद शुरू होने से पहले किसानों में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर डाटा वेरिफाई होने को लेकर चिंता बनी हुई है।अधिकारी मंडी में पूरी तैयारी होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की दस मंडियों में हैफेड, खाद्य आपूर्ति विभाग (फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट) , एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम), एचएसडब्ल्यूसी (हरियाणा राज्य भंडारण निगम) को गेहूं की खरीद करेगी। मंडियों में गेहूं की खरीद के लिए एजेंसियों के दिन निर्धारित किए गए है। कलानौर में शुक्रवार व शनिवार को खाद्य आपूर्ति विभाग , मंगलवार और वीरवार को हैफेड और सोमवार व बुधवार को एफसीआई खरीद करेगी। महम अनाज मंडी में पूरे सप्ताह एफसीआई खरीद करेगी। किलोई अनाज मंडी में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को हैफेड व शनिवार को एफसीआई और मंगलवार व वीरवार को एचएसडब्ल्यूसी खरीद करेगी। लाखन माजरा अनाज मंडी में सोमवार व बुधवार को हैफेड, वीरवार व शुक्रवार को एफसीआई और मंगलवार व शनिवार को एचएसडब्ल्यूसी खरीद करेगी। मदीना अनाज मंडी में पूरे सप्ताह हैफेड गेहूं की खरीद करेगी। महम अनाज मंडी में वीरवार व शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति विभाग व मंगलवार व शनिवार को हैफेड और सोमवार व बुधवार को एचएसडब्ल्यूसी खरीद करेगी। रोहतक अनाज मंडी में सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति विभाग , मंगलवार व शनिवार को हैफेड और वीरवार को एचएसडब्ल्यूसी खरीद करेगी। सांपला अनाज मंडी में सोमवार और बुधवार को हैफेड, मंगलवार, वीरवार, शुक्रवार, शनिवार को एचएसडब्ल्यूसी खरीद करेगी। सांघी अनाज मंडी में पूरे सप्ताह हैफेड खरीद करेगी।
विज्ञापन


जिले की अनाज मंडियों मेंइ 2720 क्विंटल सरसों का उठान किया गया
रविवार काे जिले की अनाज मंडियों में रविवार को जिले की अनाज मंडियों में शनिवार को 5520.48 क्विंटल सरसों की आवक हुई। छुट्टी के कारण जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद नहीं हुई। रविवार को केवल सरसों का उठान किया गया। रोहतक अनाज मंडी में 150 क्विंटल आवक हुई और 900 क्विंटल सरसों का उठान किया गया। इसके अलावा महम मंडी में 3630 क्विंटल सरसों की आवक हुई व 510 क्विंटल सरसों का उठान किया गया। सांपला मंडी में 1783 क्विंटल की आवक हुई व 650 क्विंटल सरसों का उठान किया गया कलानौर मंडी में रविवार को सरसों की आवक नहीं हुई 660 क्विंटल सरसों का उठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारी की जा चुकी है। कल से मंडी में गेहूं की खरीद शुरू कर दी जाएगी। किसानों को खरीद के दौरान किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए ध्यान रखा गया है।
बिजेंद्र सोलंकी, एजीएम हैफेड, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed