{"_id":"5765918a4f1c1be53811d79e","slug":"wheat-bag-found-crime-curruption-susspence-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हैफेड गोदाम से बाहर मिले गेहूं के बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हैफेड गोदाम से बाहर मिले गेहूं के बैग
jind
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारी।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कारखाना के पास स्थित हैफेड गोदाम से गेहूं के कट्टे चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है। वहीं हैफेड के अधिकारी इस ममले को ड्रामा बता रहे हैं। मामला जैसे ही मीडिया के सामने आया तो हैफेड प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला गोदाम के कर्मचारियों व अधिकारियों से मिलीभगत होने का बताया जा रहा है। हैफड के अधिकारियों द्वारा इस चोरी के प्रयास की पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई है। सूत्रों के हवाले से मामला मीडिया के सामने आया। जिसके बाद मीडिया ने मौके का मुआयना किया जो करीब दर्जनों बैग गोदाम की चार दीवार के पास लगते खेतों में पड़े मिले। तभी मामले में हैफेड के अधिकारी मौके पर पहुंचे और खेतों में पड़े बैगों को गोदाम में रखकर मामले को वहीं रफादफा कर दिया।
इस मामले में जब हैफेड के मैनेजर सत्यवान से बात की गई तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि गोदाम से चोरी नहीं हुई हैं, बल्कि वही के लोगों द्वारा ड्रामा किया गया है। जल्द ही इस ड्रामे का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। खेतों में पड़े बैगों को अंदर रखा दिया गया है। अभी मामले में अधिकारी जांच कर रहें है।