फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Welcome to wrestler Sahil, who won wrestling gold

कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतने वाले साहिल जांगड़ा का किया स्वागत

Sat, 09 Apr 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Welcome to wrestler Sahil, who won wrestling gold
साहिल जांगड़ा का स्वागत करते ग्रामीण। विज्ञप्ति। - फोटो : Jind
उचाना। भारतीय कुश्ती संघ की ओर से पटना (बिहार) में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले कापड़ो निवासी पहलवान साहिल जांगड़ा का शनिवार को गांव में पहुंचने पर खेल कमेटी व ग्रामीणों ने स्वागत किया। 57 किलोग्राम भाग वर्ग में चंडीगढ़ की तरफ से खेलते हुए साहिल जांगड़ा ने गोल्ड मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता छह अप्रैल को हुई थी।
विज्ञापन

साहिल जांगड़ा ने बताया कि उसके पिता सुरेंद्र जांगड़ा ने निरंतर खेलों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। पवन कोच, राजेश कोच को गोल्ड मेडल जीतने का श्रेय देते हुए कहा कि उनके द्वारा करवाए गए अभ्यास का नतीजा है कि वह गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब हुआ। इस मौके पर गांव के निवर्तमान सरपंच शलिंद्र, बलवान पहलवान, मंजीत गोयत, कुलदीप गोयत, रामनिवास जांगड़ा, बलवान शर्मा, ओमप्रकाश, पवन कोच, राजा नंबरदार, मा. राजेश, सत्ता फौजी, हवलदार सलिंद्र, राजेश कोच, मा. भानू, हवलदार संदीप कापड़ो, कर्मबीर कापड़ो भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed